मनोरंजन

दुल्हन के लुक में एक्ट्रेस आलिया भट्ट, रणबीर कपूर के साथ शादी के लगे कयास, ये है सच्चाई

jantaserishta.com
13 Feb 2021 9:00 AM IST
दुल्हन के लुक में एक्ट्रेस आलिया भट्ट, रणबीर कपूर के साथ शादी के लगे कयास, ये है सच्चाई
x

हाथों में मेंहदी, माथे पर टीका और दुल्हन का जोड़ा. कुछ ऐसी ही तस्वीर है एक्ट्रेस आलिया भट्ट की, जो हाल ही में जमकर वायरल हो रही है, इस फोटो में आलिया ब्राइडल लुक में नजर आ रहीं है, चेहरे पर प्यारी सी हंसी के साथ अपने हाथों की मेंहदी दिखा रहीं है. पीच कलर के लहंगे में आलिया बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं.

आलिया की इस तस्वीर को देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि एक्ट्रेस ने अपने लवर ब्वॉय रणबीर कपूर से शादी कर ली है, तो हम आपको बता दें ऐसा कुछ भी नहीं हैं. दरअसल, आलिया की ये तस्वीर एक एड शूट के सेट की है. मशहूर मेंहदी आर्टिस्ट वीना नागड़ा ने आलिया के साथ ये तस्वीर शेयर की है.
फैंस चाहते हैं जल्द दुल्हन बनें आलिया भट्ट
आलिया की इस तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं साथ ही कमेंट भी कर रहे हैं. फैंस आलिया को रीयल लाइफ में दुल्हन बने देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. इस तस्वीर पर फैंस उनकी खूबसूरती की तारीफें कर रहे हैं और साथ ही उनसे रणबीर कपूर से शादी करने के बारे में पूछ रहे हैं.
कई सालों से रणवीर-आलिया की शादी की चर्चा
आपको बता दें कि रणबीर और आलिया की शादी की खबरें काफी टाइम से आ रहीं है. कहा जा रहा था कि ये कपल बीते साल 2020 में ही शादी के बंधन में बंध जाएगा, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के चलते ऐसा नहीं हो पाया. वहीं जब न्यू ईयर पर रणबीर और आलिया फैमिली के साथ राजस्थान पहुंचे थे उस टाइम भी कयास लगाए जा रहे थे कि कपल राजस्थान में ही सीक्रेट वेडिंग प्लान कर रहा है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story