मनोरंजन

बिना मेकअप के ऐसे दिखतीं है एक्ट्रेस आल‍िया भट्ट, वायरल हुई ये तस्वीर

jantaserishta.com
26 July 2021 2:09 PM IST
बिना मेकअप के ऐसे दिखतीं है एक्ट्रेस आल‍िया भट्ट, वायरल हुई ये तस्वीर
x

आल‍िया भट्ट अपनी अपकमिंग फिल्म RRR की शूट‍िंग को लेकर खबरों में हैं. इस बीच उन्होंने बीच साइड (Beach Side) से अपनी एक फोटो शेयर की है. ब्लू बिकिनी टॉप और बड़ी सी हैट पहने आल‍िया की यह तस्वीर उनके वेकेशन की याद दिलाती है. आल‍िया के इस नो-मेकअप वाली तस्वीर पर सात लाख से भी अध‍िक लोगों ने लाइक किया है.

फोटो को साझा करते हुए आल‍िया ने लिखा 'स्माइल ड्रीम शाइन'. उन्होंने अपनी इस सिंपल सी तस्वीर के साथ तीन शब्दों में फैंस को इंस्प‍िरेशनल मैसेज दिया है. खुश रहना, सपने देखना और उन्हें साकार कर नाम ऊंचा करना, आल‍िया ने अपने मैसेज के जर‍िए इसी ओर इशारा किया है. सादगी भरी इस तस्वीर पर आल‍िया ने फैंस ने हार्ट इमोजी शेयर कर उन्हें अपना प्यार भेजा है.
रव‍िवार को आल‍िया जुहू में संजय लीला भंसाली के ऑफ‍िस के बाहर स्पॉट की गई थीं. आल‍िया, संजय की फिल्म गंगूबाई काठ‍ियावाड़ी में नजर आने वाली हैं. फिल्म की शूट‍िंग पूरी हो गई है, पर इसके रिलीज के लिए थ‍िएटर्स के चालू होने का इंतजार है. इसके अलावा चर्चा ये भी है कि संजय 'बैजू बावरा' फिल्म में भी आल‍िया और दीप‍िका पादुकोण को कास्ट करने वाले हैं. फिलहाल इसकी कास्ट‍िंग को लेकर कोई आध‍िकार‍िक पुष्टि नहीं हुई है.
आल‍िया साउथ डायरेक्टर एसएस राजामौली के साथ फिल्म RRR में भी काम कर रही हैं. फिल्म में आल‍िया फीमेल लीड हैं और फिल्म से रिलीज उनके फर्स्ट लुक ने लोगों के बीच खूब वाहवाही बटोरी थी. इस फिल्म की शूट‍िंग हैदराबाद में चल रही है, जिसके लिए आल‍िया का शेड्यूल काफी बिजी चल रहा है. Live TV


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story