मनोरंजन

बैकलेस बिकिनी में एक्ट्रेस आलिया भट्ट: शेयर की कातिलाना तस्वीर, इस खास दोस्त संग दिया पोज

jantaserishta.com
18 Sept 2021 6:02 PM IST
बैकलेस बिकिनी में एक्ट्रेस आलिया भट्ट: शेयर की कातिलाना तस्वीर, इस खास दोस्त संग दिया पोज
x

नई दिल्ली: बॉलीवुड की सुपरहिट एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की अनदेखी तस्वीरें देखने के लिए उनके फैंस हमेशा बेकरार रहते हैं. ये तस्वीरें सामने आते ही वायरल हो जाती हैं. लेकिन आज सुपरस्टार आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसे देखकर उनके फैंस के होश उड़ गए हैं. इस तस्वीर में आलिया भट्ट बैकलेस बिकिनी पहने नजर आ रही हैं.

इस तस्वीर का देखकर लग रहा है कि आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को इन दिनों अपने मालदीव वेकेशन याद आ रहे हैं. तस्वीर में आलिया काफी क्यूट अंदाज में बीच पर बैठीं नजर आ रही हैं. उनके चेहरे की हंसी बता रही है कि ये पल काफी खुशगवार था. उनके साथ उनकी एक फ्रेंड भी बैठी नजर आ रही है. देखिए तस्वीर...
इस तस्वीर के साथ आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने एक कैप्शन भी लिखा है. इस कैप्शन में उन्होंने अपनी फ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर (Akansha Ranjan Kapoor) के लिए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे माय यूनिवर्स'. इससे साफ जाहिर है कि आलिया के लिए अपनी यह दोस्त कितनी खास है.
आलिया आए दिन आकांक्षा के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. आपको बता दें कि इस साल फरवरी में आकांक्षा और अपनी बहन शाहीन के साथ मालदीव गई थीं. आज जो तस्वीर आलिया ने शेयर की है यह उसी ट्रिप की एक अनदेखी तस्वीर है. उस दौरान आलिया की इस गर्लगैंग की तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं.
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों कई फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं. वह आने वाले दिनों में 'RRR', 'गंगूबाई काठियावाड़' और 'रॉकी और रॉनी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगी.






jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story