मनोरंजन
ट्रोल हुईं एक्ट्रेस आलिया भट्ट, ट्रोलिंग की वजह बना ये VIDEO
jantaserishta.com
24 Sept 2023 8:26 AM IST

x
देखें वीडियो.
मुंबई: पूरे महाराष्ट्र में गणेश उत्सव की जबरदस्त धूम है। गणेश चतुर्थी को बप्पा की मूर्तियां लेकर लोग घर आते हैं। स्थापना के बाद अब धीरे-धीरे विसर्जन करते जा रहे हैं। रणबीर कपूर के घर पर भी गणपति की मूर्ति स्थापित की गई। शनिवार को उन्होंने और नीतू कपूर ने मूर्ति का विर्सजन किया। ढोल नगाड़ों के साथ भगवान गणेश को विदाई दी गई। इस दौरान रणबीर और नीतू ने मीडिया के सामने तस्वीरें भी खिंचाईं लेकिन आलिया भट्ट कहीं नहीं दिखीं जिसके बाद उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। कई यूजर्स ने पूछा कि उनके पास दूसरे कामों के लिए वक्त है लेकिन यहां वह कुछ समय के लिए नहीं आ सकीं।
रणवीर ने इस मौके पर लाल रंग का शॉर्ट कुर्ता और ग्रे पैंट पहना था। नीतू कपूर ने ग्रीन कलर का सूट कैरी किया। दोनों ने भगवान गणेश की आरती की। वहां पर पंडित मौजूद थे जिन्होंने उनकी पूजा सम्पन्न कराई। रणवीर भगवान की मूर्ति लिए आगे चल रहे थे। मुंबई में बारिश भी हो रही थी तो उनके आस-पास के लोगों ने आरती के वक्त छाता पकड़ा हुआ था। वीडियो को विरल भयानी ने शेयर किया है।
कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा, 'आलिया जिद कर रही होगी आऊंगी तो डार्क लिपस्टिक लगा के ही आऊंगी तो शायद रणबीर ने मना कर दिया होगा।' एक यूजर पूछते हैं, 'बहूरानी आलिया भट्ट कहां गईं?' एक ने लिखा, 'आलिया को कोई भाव ही नहीं देता।' एक अन्य ने पूछा, 'भाभी जी कहां हैं रणबीर?'
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर की फिल्म 'एनिमल' आने वाली है। इसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना है। पहले फिल्म 28 सितंबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब यह 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में आएगी। आलिया भट्ट की लेटेस्ट रिलीज 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' थी। रणवीर सिंह के साथ यह फिल्म सुपरहिट हुई। फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





