मनोरंजन

एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने बेटी को दिया जन्म, रणबीर कपूर बने पिता

jantaserishta.com
6 Nov 2022 12:45 PM IST
एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने बेटी को दिया जन्म, रणबीर कपूर बने पिता
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: बहुत-बहुत बधाई हो! कपूर खानदान में नन्ही परी आ गई है. आलिया भट्ट ने बेटी को जन्म दिया है. मम्मी-पापा बनकर आलिया और रणबीर की खुशी का ठिकाना नहीं है. बॉलीवुड का मोस्ट लविंग कपल पैरेंट क्लब में शामिल हो गया है. हर कोई आलिया-रणबीर को ढेर सारी बधाइयां दे रहा है.
आलिया भट्ट की डिलीवरी एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में हुई है. आलिया और रणबीर के बेबी के जन्म के बाद कपूर खानदान और भट्ट फैमिली में जश्न का माहौल है. हर कोई खुशी से झूम रहा है. आखिर नन्हे मेहमान का दोनों परिवारों को बेकरारी से इंतजार था, तो खुशी से झूमना तो बनता ही है.
आलिया और रणबीर ने इसी साल अप्रैल के महीने में शादी रचाकर हमेशा के लिए एक दूसरे का हाथ थामा था. शादी के कुछ समय बाद ही कपल ने गुड न्यूज देकर हर किसी हैरान कर दिया था. आलिया की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर फैंस शॉक्ड होने के साथ काफी खुश भी हुए. तब से लेकर अभी तक हर किसी को आलिया और रणबीर के बेबी के जन्म का इंतजार था और अब वो खूबसूरत पल आ गया. आलिया ने अपने बेबी को जन्म दे दिया है.
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को इस खुशी के मौके पर सेलेब्स और फैंस से ढेर सारा प्यार और बधाइयां मिल रही हैं. सभी कपल के नन्हे बेबी को भी बहुत सारा प्यार और दुआएं दे रहे हैं. रणबीर-आलिया के बेबी के जन्म से कपूर और भट्ट परिवार के साथ पूरा बॉलीवुड खुशियां मना रहा है. कपल के फैंस के चेहरे भी खुशी से खिल उठे हैं.
आलिया भट्ट के मां बनने की खबर जब से सामने आई है फैंस से लेकर सेलेब्स तक कपूर खानदान के चिराग की पहली झलक देखने को बेताब हैं. लोग आलिया और रणबीर के क्यूट बेबी को देखने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं. सभी के दिल में खुशी और बेबी को देखने की एक्साइटमेंट है. आलिया और रणबीर दोनों के लिए ये मोमेंट काफी स्पेशल है. बेबी के बर्थ के बाद दोनों कंप्लीट हो गए हैं. पैरेंट क्लब में शामिल होने की खुशी को रणबीर-आलिया सेलिब्रेट कर रहे हैं. वे अपने बेबी के साथ अपने हर पल को यादगार बनाना चाहते हैं.
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अप्रैल में अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में इंटीमेट वेडिंग की थी. आलिया और रणबीर की शादी किसी ड्रीम वेडिंग से कम नहीं थी. दोनों ने अपने घर में सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक दूसरे का हाथ थामा था.
कपल की शादी और रस्मों के साथ उनका वेडिंग लुक भी खूब चर्चा में रहा था. रणबीर और आलिया की वेडिंग फोटोज ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था. आलिया के कलीरों से लेकर मंगलसूत्र तक, हर चीज में रणबीर का लकी नंबर 8 नजर आया था, जिसकी खूब चर्चा हुई थी. शादी के बाद अब कपल ने अपने पहले बेबी का खुशियों के साथ वेलकम किया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story