मनोरंजन

अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं एक्ट्रेस आलिया भट्ट, बेटी संग घर पहुंचीं

jantaserishta.com
10 Nov 2022 10:05 AM IST
अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं एक्ट्रेस आलिया भट्ट, बेटी संग घर पहुंचीं
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
देखें वीडियो।
नई दिल्ली: न्यूली मॉम आलिया भट्ट हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गई हैं. रणबीर और आलिया अपनी लिटिल प्रिंसेस को लेकर अपने घर के लिए निकल चुके हैं. नन्ही परी के वेकलम के लिए कपूर खानदान में जोरों-शोरों पर तैयारियां चल रही हैं. हर किसी के लिए ये पल बेहद खास है.
हॉस्पिटल से निकलते हुए रणबीर और आलिया की कार की फोटोज सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. ब्लैक कलर की रेंज रोवर कार में रणबीर और आलिया अपनी नन्ही परी को लेकर हॉस्पिटल से निकले हैं. आलिया और उनकी नन्ही परी की पहली झलक पाने के लिए बेताब फैंस हॉस्पिटल के बाहर जमा हो गए. कपूर खानदान की लिटिल प्रिंसेस किसकी तरह दिखती हैं, ये जानने के लिए हर कोई उत्सुक हैं.
कपूर खानदान की नन्ही परी के दीदार तो फैंस को अभी नहीं हुए. लेकिन आलिया भट्ट की डिलीवरी के बाद पहली झलक फैंस को देखने को मिली है. कार के शीशे से बाहर देखती आलिया की तस्वीर सोशल मीडिया पर भी छाई हुआ है. आलिया ब्लैक आउटफिट में नो मेकअप लुक में नजर आ रही हैं. मां बनने की खुशी और सुकून आलिया के चेहरे पर साफ नजर आ रही है.
आलिया भट्ट ने 6 नवंबर को बेटी को जन्म दिया है. मम्मी-पापा बनने के बाद आलिया और रणबीर की खुशी का ठिकाना ही नहीं है. पूरा कपूर खानदान और भट्ट परिवार में खुशियों का माहौल है. घर में नन्ही परी के आने से सभी के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं. अब लिटिल प्रिंसेस के वेलकम के लिए भी कपूर परिवार ने खास तैयारियां की हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story