मनोरंजन

VIDEO: एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने इतने करोड़ में खरीदा नया फ्लैट, इस मशहूर एक्टर की बनी पड़ोसी

jantaserishta.com
29 Nov 2020 4:30 PM IST
VIDEO: एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने इतने करोड़ में खरीदा नया फ्लैट, इस मशहूर एक्टर की बनी पड़ोसी
x

फाइल फोटो 

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के रोमांस के चर्चे हर तरफ हैं. आलिया और रणबीर को साथ में अक्सर स्पॉट किया जाता है. अब खबर है कि आलिया ने मुंबई में एक नया फ्लैट खरीदा है. यह फ्लैट बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के घर के पास है. आलिया के पास जुहू में एक फ्लैट है, जिसमें वह अपनी बहन शाहीन संग रहती हैं. इसके अलावा लंदन के कॉवेन्ट गार्डन में भी आलिया का फ्लैट है. अब उन्होंने नया फ्लैट बांद्रा में खरीदा है.

आलिया ने रणबीर के कॉम्प्लेक्स में खरीदा घर?
पिंकविला की खबर के मुताबिक, आलिया का अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स वहीं है जहां रणबीर कपूर का अपार्टमेंट है. आलिया का नया अपार्टमेंट 2,460 स्क्वायर फीट का है. खबर है कि वास्तु पाली हिल के इस कॉम्प्लेक्स में जहां रणबीर 7वीं मंजिल पर रहते हैं वहीं आलिया 5वीं मंजिल पर रहेंगी. इस अपार्टमेंट को आलिया ने 32 करोड़ रुपये में खरीदा है. खास बात ये भी है कि यह कॉम्प्लेक्स कपूर परिवार के कृष्णा राज बंगले के पास है.
रिपोर्ट में आगे यह भी बताया गया है कि आलिया भट्ट ने अपने इस नए अपार्टमेंट की इंटीरियर डिजाइनिंग का जिम्मा शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान को दिया है. साल 2016 में गौरी ने रणबीर कपूर के घर की इंटीरियर डिजाइनिंग भी की थी. घर के लक्ष्मी पूजन के लिए भट्ट परिवार ने कुछ करीबी दोस्तों को बुलाया था. इसमें करण जौहर और अयान मुखर्जी शामिल थे.
इस साल के फरवरी में आलिया भट्ट ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनका जुहू वाला फ्लैट पहला घर था, जो उन्होंने अपने पैसों से लिया था. उन्होंने कहा था, 'मैं इन्वेस्टिंग के बारे में ज्यादा नहीं जानती थी लेकिन अब सीख रही हूँ. मैं FD और बॉन्ड्स में इन्वेस्ट करती हूँ. म्यूच्यूअल फंड्स भी ठीक है, मुझे बताया गया है.'' अपने लंदन वाले घर के बारे में आलिया ने कहा था की कॉवेन्ट गार्डन से उनकी और उनकी बहन की बड़ी यादें जुड़ी हैं, इसलिए उन्होंने 2018 में वहां घर खरीदा था.''



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story