मनोरंजन

एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर कोरोना संक्रमण से ठीक होते ही पहुंचे मालदीव...वायरल हुआ VIDEO

Subhi
19 April 2021 10:43 AM IST
एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर कोरोना संक्रमण से ठीक होते ही पहुंचे मालदीव...वायरल हुआ VIDEO
x
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर इंडस्ट्री के उन सेलेब्स में से एक हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर इंडस्ट्री के उन सेलेब्स में से एक हैं जो कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। रणबीर कुछ दिन पहले कि कोरोना वायरस से मुक्त हुए हैं, वहीं आलिया का हाल ही में कोविड-19 का टेस्ट नेगेटिव आया है। कोरोना वायरस से पूरी तरह छुटकारा पाने के बाद अब ये लवबर्ड्स छुट्टियां मनाने निकल गए हैं।

आलिया और रणबीर की कुछ फोटोज़ और वीडियो सामने आए हैं जिनमें दोनों एक ही कार से एयरपोर्ट पर उतरते नज़र आ रहे हैं। इस दौरान आलिया ने व्हाइट जैकेट और पैंट कैरी की हुई है तो वहीं रणबीर भी व्हाइट टीशर्ट और डेनिम जींस में नज़र आ रहे हैं।

दोनों ने अपने चेहरे पर ब्लैक कलर का मास्क लगा रखा है। खबरों की मानें तो ये लविंग कोरोना महामारी के बीच छुट्टियां मनाने मालदीव्स गए हैं।




Next Story