मनोरंजन
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को फोन पर धमकी मामला, पुलिस हिरासत में आरोपी
jantaserishta.com
14 Nov 2024 10:00 AM IST

x
उस पर पहले से दो और मामले दर्ज हैं.
दानापुर: मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह को फोन पर धमकी देने और रंगदारी मांगने वाले मामले में पुलिस ने आरोपी को बिहार के दानापुर से हिरासत में लिया है। आरोपी का नाम कुंदन कुमार सिंह बताया जा रहा है। उस पर पहले से दो और मामले दर्ज हैं। हालांकि उसके द्वारा अभिनेत्री से रंगदारी मांगने की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।
एसडीपीओ दानापुर भानु प्रताप सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया, “अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने दानापुर थाना में एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने बताया कि एक अज्ञात कॉल के जरिए उनसे रंगदारी मांगी गई और धमकाया भी गया। इस शिकायत पर दानापुर थाना ने तुरंत एफआईआर दर्ज की, जो 13 नवंबर 2024 को की गई। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी की पहचान कुंदन कुमार सिंह के रूप में हुई। जो भोजपुर जिले के आरा का रहने वाला है। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर पता चला कि इस व्यक्ति पर पहले भी दो मामले दर्ज हैं। पहला मामला 2019 में खगौल थाना क्षेत्र में दर्ज हुआ था, जिसमें आरोपी शराब पीकर जेल गया था। दूसरा मामला नवादा थाना क्षेत्र, भोजपुर में दर्ज हुआ था, जिसमें वह पहले भी जेल जा चुका था।”
उन्होंने आगे कहा, “जब पुलिस ने आरोपी से और पूछताछ की, तो उसके मुंह से शराब की तेज बदबू आ रही थी। इसके बाद पुलिस ने शराब की जांच के लिए एनालाइजर का इस्तेमाल किया, और पुष्टि हुई कि आरोपी ने शराब पी रखी थी। जांच में फिलहाल अभिनेत्री से रंगदारी मांगने की पुष्टि नहीं हो पाई है। हालांकि इस बात की पुष्टि हो गई है कि इस व्यक्ति ने ही अक्षरा सिंह को फोन किया था। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।”
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





