मनोरंजन

एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने एक देवी गीत किया रिलीज, यूट्यूब चैनल पर अब तक 3 लाख बार देखा गया वीडियो

Tara Tandi
11 Oct 2021 5:02 PM IST
एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने एक देवी गीत किया रिलीज,  यूट्यूब चैनल पर अब तक 3 लाख बार देखा गया वीडियो
x
भोजपुरी सिनेमा की एक्सप्रेशन क्वीन अक्षरा सिंह

जनता से रिश्ता वेबडेस्क।भोजपुरी सिनेमा की एक्सप्रेशन क्वीन अक्षरा सिंह की लोकप्रियता बिग बॉस ओटीटी में भाग लेने के बाद से और बढ़ी है। एक्ट्रेस भले ही शो ना जीत पाई हों, मगर फैंस से उन्हें खूब प्यार मिल रहा है। वहीं घर से बाहर आने के बाद एक्ट्रेस ने अपना पहला गाना रिलीज किया है, जो देखते ही देखते वायरल हो रहा है।

एक्ट्रेस ने नवरात्रों के उपलक्ष में अपना एक देवी गीत रिलीज किया है, जिसका नाम है 'माँ मेरी आ जाएगी' (Maa Meri Aa Jayegi) । इस गाने में खुद अक्षरा सिंह को देखा जा सकता है, जो माता की चुनरी ओढ़े उनकी भक्ति में लीन हैं।


एक्ट्रेस ने ही इस गीत को अपनी आवाज दी है, और मनोज मतलबी ने इस गाने के बोल लिखे हैं, म्यूजिक घुंघरू जी का है। गाने को कुछ ही दिनों पहले अक्षरा ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है, जिसे अब तक 3 लाख बार देखा जा चुका है।

Next Story