मनोरंजन

ग्रेजुएट चायवाली के समर्थन में उतरीं अभिनेत्री अक्षरा सिंह, कहा, 'ये है महिला सशक्तिकरण'

Rounak Dey
16 Nov 2022 7:16 AM GMT
ग्रेजुएट चायवाली के समर्थन में उतरीं अभिनेत्री अक्षरा सिंह,  कहा, ये है महिला सशक्तिकरण
x
लड़की को उजाड़ देने का धौंस रखते हैं। लानत है आपलोगों पर बिहार सरकार।'
Akshara Singh on Bihar government: भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस और बिग बॉस ओटीटी फेम अक्षरा सिंह (Akshara Singh) अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चा का विषय बन जाती हैं। हाल ही में उनका एक एमएसएस (MMS) वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल किया। इसके बाद अक्षरा ने भी ट्रोलर्स को जमकर फटकारा था। इस बीच अक्षरा का एक सोशल मीडिया पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो बिहार सरकार को आड़े हाथों लेती नजर आ रही हैं। दरअसल, ग्रेजुएट चायवाली के नाम से मशहूर प्रियंका गुप्ता का टी- स्टॉल हटाए जाने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो बिहार सरकार पर कई आरोप लगाती नजर आई थीं। अब अक्षरा सिंह भी प्रियंका गुप्ता के समर्थन में आ गई हैं।
अक्षरा सिंह का बिहार सरकार पर फूटा गुस्सा
अक्षरा सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट को अपडेट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बिहार सरकार पर निशाना साधा है। इस क्लिप में एक बुल्डोजर से प्रियंका के टी-स्टॉल को तोड़ा जा रहा है। अक्षरा ने बिहार सरकार को फटकारते हुए लिखा, 'ये है महिला सशक्तिकरण का जीता जागता नमूना। एक लड़की झुठी विडम्बनाओं को तोड़कर खुद से कुछ करने की साहस जुटाती है तो सरकारी बाबू से लेकर प्रसाशन और समाज के ठेकेदार से मीडिया कर्मी तक सब तबतक मूकदर्शक बने रहते है ,प्रताड़ित करते है जब तक कि वो लड़की वैश्या ना बन जाए।'

अक्षरा सिंह ने कही ये बात
अक्षरा ने आगे लिखा, 'तुम्हारी हिम्मत तब कहां होती है जब राजशाही में बैठे लोग तुम्हारी पल पल धज्जीयां उड़ाते है। मौन रहो तुम सब ,चुप रहो क्योंकि तुमसब भी कातिल हो एक लड़की के सामाजिक ढांचे को ध्वस्त करने में तुझे चाहिए सिर्फ मसाला मेरे लाला ये रहा सरकार का महिला सशक्तिकरण का नमूना। कही जगह देकर बसा नहीं सकते पर पल मे लड़की को उजाड़ देने का धौंस रखते हैं। लानत है आपलोगों पर बिहार सरकार।'

Next Story