मनोरंजन

इंटरनेट पर फिर से छाईं एक्ट्रेस ऐश्वर्या की हमशक्ल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो

jantaserishta.com
4 Jan 2022 1:18 PM IST
इंटरनेट पर फिर से छाईं एक्ट्रेस ऐश्वर्या की हमशक्ल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो
x

दुनिया की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में शुमार ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती का हर कोई कायल हो चुका है. लेकिन जब इंटरनेट पर ऐश्वर्या की हमशक्ल की तस्वीरें और वीडियो सामने आईं, तो हर कोई उन्हें देखता ही रह गया. ऐश्वर्या राय की हमशक्ल का नाम आमना इमरान हैं और वो पाकिस्तान की रहने वाली हैं.

नए साल के मौके पर जब ऐश्वर्या राय की तरह हूबहू दिखने वाली आमना इमरान ने अपने वीडियो और फोटोज पोस्ट किए, तो वो एक बार फिर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर छा गए. आमना की खूबसूरती और ऐश्वर्या की तरह लुक की वजह से वो इंटरनेट की दुनिया में काफी पॉपुलर हो चुकी हैं. कई यूजर्स उनके फोटो और वीडियो पर कमेंट करके उन्हें ऐश्वर्या राय बता रहे हैं.
एक यूजर ने आमना की नई तस्वीर पर कमेंट करके उनकी तारीफ में कहा- बिल्कुल ऐश्वर्या की तरह. माशाल्लाह.
एक दूसरे यूजर ने उनके वीडियो पर कमेंट किया- आप ऐश्वर्या राय की तरह दिखती हैं.
वहीं एक दूसरे यूजर ने आमना की न्यू ईयर वीडियो पर कमेंट करके उन्हें खास अंदाज में नए साल की बधाई दी. यूजर ने लिखा- हैप्पी न्यू ईयर ऐश्वर्या राय मैम.
आमना इमरान एक पाकिस्तानी ब्लॉगर हैं. आमना ऐश्वर्या राय में हूबहू मिलती हैं. ऐश्वर्या राय की तरह दिखने की वजह से आमना के फोटोज और वीडियो इंटरनेट पर छाए रहते हैं. आमना के इंस्टाग्राम पर 26 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. उनके वीडियोज को भी काफी पसंद किया जाता है. बता दें कि आमना से पहले कई दूसरे सेलेब्स के हमशक्ल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामने आ चुके हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story