मनोरंजन

पुल के सामने फ्लोरल क्राउन में दिखीं एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय, नई तस्वीरों पर फैंस लूटा रहे प्यार

jantaserishta.com
2 Nov 2021 2:10 PM IST
पुल के सामने फ्लोरल क्राउन में दिखीं एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय, नई तस्वीरों पर फैंस लूटा रहे प्यार
x

फाइल फोटो 

मुंबई: सोमवार को बॉलीवुड ऐक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपना जन्मदिन केवल परिवार संग मनाया. ऐशवर्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बर्थडे की तस्वीरें शेयर की हैं.

इन तस्वीरों में ऐश्वर्या पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या संग पुल के सामने बैठीं नजर आ रही हैं. इस दौरान ऐश्वर्या और उनका परिवार पूल पार्टी थीम के लिए तैयार नजर आया. खासकर मां-बेटी की मैचिंग फ्लोरल क्राउन ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है.
इस पोस्ट के कैप्शन में ऐश्वर्या लिखती हैं, "Love you forever and beyond," साथ में कई सारे इमोजी भी ऐड किए हैं. इतना ही नहीं उन्होंने एक और तस्वीर शेयर की है, जिसमें वे मां वृंदा राय और बेटी संग गले लगाए नजर आ रही हैं. इसके कैप्शन में ऐश्वर्या लिखती हैं, आपको ढेर सारा प्यार, धन्यवाद अनगिनत दुआओं और प्यार का..
अभिषेक ने भी ऐश्वर्या राय की poolside वाली तस्वीर शेयर कर लिखा है, हैप्पी बर्थडे.. इसमें ऐश्वर्या वन शोल्डर ड्रेस और वाइट फ्लावर क्राउन पहने नजर आई थीं. इस तस्वीर के कैप्शन में अभिषेक लिखते हैं, जन्मदिन मुबारक वाईफी, मेरे जीवन में रहने के लिए धन्यवाद और ऐसे ही बने रहने का शुक्रिया. तुम मुझे कंपलीट करती हो.
ऐश्वर्या पिछले सोमवार को 48 साल की हो गई हैं. इस दौरान बॉलीवुड के कई स्टार्स ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है जिसमें कटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा और माधुरी दीक्षित जैसी कई एक्ट्रेसेज शामिल हैं.
ऐश्वर्या के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे 2018 में फने खान में नजर आई थीं. अब जल्द ही चार साल बाद वे मणीरत्नम की फिल्म से अपना कमबैक करने जा रही हैं. इस हिस्टॉरिक फिल्म Ponniyin Selvan को दो भागों में बांटा जाएगा. मई-जून तक इसके थिएटरों में रिलीज होने की संभावना है. इस फिल्म में विक्रम, प्रकाश राज, जयम रवि,मोहन बाबू जैसे कई दिग्गज शामिल होंगे.
ऐश्वर्या अपनी फिल्मों को लेकर खासी सिलेक्टिव रही हैं. हालांकि अपने दूसरे प्रफेशनल कमिटमेंट में खासी एक्टिव रहती हैं. पिछले महीने ही ऐश्वर्या पेरिस के फैशन वीक में रनवे पर वॉक करतीं नजर आई थीं.
पुल के सामने




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story