मनोरंजन

अभिनेत्री अदा शर्मा ने की गणेश जी की पूजा, लालबागचा राजा पंडाल का वीडियो आया

Nilmani Pal
22 Sep 2023 2:10 AM GMT
अभिनेत्री अदा शर्मा ने की गणेश जी की पूजा, लालबागचा राजा पंडाल का वीडियो आया
x

महाराष्ट्र। अभिनेत्री अदा शर्मा ने लालबागचा राजा पंडाल में दर्शन किए। दरअसल मुंबई में गणेशोत्वस के दौरान लालाबागचा राजा के रूप में विराजमान भगवान गणेश के दर्शन के लिए दूर-दूर से लोग यहां आते हैं। इनके साथ ही मुंबई में फिल्म जगत से जुड़े सभी सितारे भी बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं। गणेश चतुर्थी के दिन लालाबागचा राजा की मूर्ति स्थापित की गई है। तब से हर दिन यहां बड़ी हस्तियों का पहुंचना जारी है।

वही बालीवुड एक्टर शाह रुख खान अपनी फिल्म जवान फिल्म की सफलता से बहुत खुश हैं। फिल्म को मिली बड़ी सफलता के बाद गणेशोत्सव के दौरान वे मुंबई के प्रसिद्ध गणेश लालबागचा राजा का आशीर्वाद लेने पहुंचे। इस दौरान शाह रुख खान के बेटे अबराम भी उनके साथ बप्पा के दर्शन करने पहुंचे थे। शाह रुख खान के लालबागचा राजा के पंडाल में दर्शन करने पहुंचने के वीडियो को उनके फैन्स तेजी से वायरल कर रहे हैं।

शाह रुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी भी उनके साथ लालबागचा राजा के पंडाल में नजर आईं। सोशल मीडिया पर किंग खान के फैन्स इस वीडियो तो शेयर और लाइक कर रहे हैं। फिल्म जवान के रीलीज होने से पहले शाह रूख वैष्णो देवी मंदिर में भी दर्शन करने गए थे। शाह रुख खान के पहले लालबागचा राजा के दर्शन करने एक्टर कार्तिक आर्यन, वरुण धवन व फुकरे 3 टीम में एक्टर पहुंचे थे।


Next Story