मनोरंजन

एक्ट्रेस आशका गोराडिया ने पति संग समंदर किनारे किया योगा...बोल्ड फोटो देख फैंस के उड़े होश

Subhi
5 Feb 2021 2:54 AM GMT
एक्ट्रेस आशका गोराडिया ने पति संग समंदर किनारे किया योगा...बोल्ड फोटो देख फैंस के उड़े होश
x
टीवी की फेमस एक्ट्रेस आशका गोराडिया अपनी बोल्ड तस्वीरों के चलते सुर्खियों में रहती हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | टीवी की फेमस एक्ट्रेस आशका गोराडिया अपनी बोल्ड तस्वीरों के चलते सुर्खियों में रहती हैं। आशका गोराडिया एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो नागिन 2 में नजर आ चुकी हैं। एक्टिंग के अलावा आशका अपनी परफेक्ट बॉडी को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। आशका अपने आप को फिट रखने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ती हैं। वह चाहे कितना भी बिजी क्यों न हो लेकिन वह अपने डेली रुटीन में वर्कआउट करना कभी मिस नहीं करती हैं।



आशका सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी वर्कआउट की तसवीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसी बीच आशका गोराडिया की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वह अपने पति Brent Goble के साथ खतरनाक योगा पोज देती नजर आ रही हैं। उनकी ये तस्वीर देखकर फैंस के होश उड़े हुए हैं। वहीं सोशल मीडिया पर फैंस एक्ट्रेस की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।
आशका गोराडिया की सामने आई तस्वीर में वह अपने पति के साथ योगा कर रही हैं। इस तस्वीर को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। फोटो में आप देख सकते हैं कि आशका पति Brent Goble के पैर पर अपने एक पैर से खड़ी होकर हवा से बातें करती नजर आ रही हैं। तस्वीर में आशका गोराड़िया का परफेक्ट योगा पोज देखकर आपका सिर भी घूम उठेगा। उनकी ये तस्वीर फैंस को काफी पंसद आ रही है।

इसके अलावा आशका गोराडिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वह रेत में बैठी हॉट पोज देती नजर आ रही हैं। इस फोटोशूट में आशका गोराड़िया ऑरेंज ब्लैक कलर के खूबसूरत आउटफिट में नजर आ रही हैं। आशका गोराड़िया के गले का नेकलेस सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। फोटो में वाकई आशका को देखकर आप भी उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे।



Next Story