मनोरंजन

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने मारी आंख, प्रिया प्रकाश की अदांए पड़ी फीकी, इस वीडियो को देखकर फैंस हुए घायल

jantaserishta.com
2 Feb 2021 12:19 PM IST
एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने मारी आंख, प्रिया प्रकाश की अदांए पड़ी फीकी, इस वीडियो को देखकर फैंस हुए घायल
x

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस और ब्यूटी आइकॉन उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) अक्सर अपनी अपनी कीमती ड्रेस और ज्‍वैलरी को लेकर सुखियों में छाई रहती हैं. वेस्टर्न ड्रेस में वह हमेशा ही लोगों का दिल जीत लेती हैं. लेकिन अब उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) का ऐसा रूप सामने आया है जिसे देखकर आप प्रिया प्रकाश वॉरियर के चर्चित वायरल वीडियो को भूल जाएंगे.

पंजाबी कुड़ी बनकर छाईं उर्वशी
इस वीडियो में उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) पंजाबी कुड़ी के अवतार में नजर आ रही हैं. उन्होंने एक पंजाबी सलवार सूट पहना हुआ है, जिसपर लंबी चोटी और उसमें परांदा भी लगाया हुआ है. हैवी ज्वैलरी के साथ उर्वशी का लुक बेहद प्यारा नजर आ रहा है. देखिए यह VIDEO...

मारी आंख और जीते लाखों दिल

इस वीडियो में काफी शरारती अंदाज में उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) अपने हाथ में लंबी चोटी को घुमाते नजर आ रही हैं. उनके एक्सप्रेशन देखने लायक हैं. इसी बीच वह धीरे से अपनी एक आंख बंद करती हैं. उर्वशी रौतेला की यह अदा उनके फैंस को इतनी पसंद आ रही है कि कुछ ही घंटों में इस वीडियो को 7 लाख 78 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है.


इन फिल्मों में आएंगी नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) को आखिरी बार 'वर्जिन भानुप्रिया' में देखा गया था. वह जल्द ही 'ब्लैक रोज' में भी दिखाई देंगी, जिसे एक थ्रिलर फिल्म बताया जा रहा है. इसे हिंदी और तेलुगु में रिलीज किया जाएगा. हाल ही में उर्वशी रौतेला की तमिल रीमेक फिल्म 'थिरुट्टू पायल 2' के फर्स्ट लुक ने खूब चर्चा बटोरी थी. इसके अलावा जल्द ही जॉन अब्राहम के साथ भी अगली फिल्म में नजर आने वाली हैं. इस समय अभिनेत्री उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) रणदीप हुड्डा के साथ सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' में नजर आने वाली हैं. उन्होंने हाल ही में इसकी शूटिंग खत्म की है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story