एक्टर की बहन ने एक साल के रिलेशनशिप के बाद बॉयफ्रेंड से किया ब्रेकअप...बताई ये वजह

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ अक्सर अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं. हालांकि अब ऐसा लगता है कि कृष्णा श्रॉफ और उनके बॉयफ्रेंड इबान हायम्स के बीच सब कुछ ठीक नहीं है. दोनों की रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती रही हैं लेकिन अब ऐसा लगता है कि दोनों के रास्ते अलग-अलग हो गए हैं. लॉकडाउन के दौरान कृष्णा श्रॉफ और इबान की साथ में तस्वीरें खूब सामने आई थीं, दोनों लॉकडाउन के दौरान काफी वक्त तक एक साथ रहे थे. हालांकि तकरीबन एक साल के रिलेशनशिप के बाद अब दोनों ने ब्रेकअप कर लिया है.
कृष्णा श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बॉयफ्रेंड के साथ वाली अपनी सारी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं. साथ ही उन्होंने फैन क्लबों से निवेदन किया है कि वे इबान की तस्वीरों में टैग करना उन्हें बंद कर दें. कृष्णा ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा, "आप सभी फैन क्लब बहुत क्यूट और सब कुछ हैं. लेकिन प्लीज इबान के साथ एडिट की गई तस्वीरों में मुझे टैग करना बंद करें. हम अब साथ में नहीं हैं."
कृष्णा की फॉलोइंग लिस्ट चेक करने पर पता चलता है कि उन्होंने इबान को फॉलो करना भी बंद कर दिया है. हालांकि दोनों के अलग होने की वजह सामने अभी नहीं आई है. बता दें कि बीते दिनों कृष्णा और इबान के जल्द ही सगाई करने की खबरें भी सोशल मीडिया पर आ रही थीं. हालांकि इससे इतर दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





