मनोरंजन

एक्टर विजय को मांगनी पड़ी माफी, ये है वजह

jantaserishta.com
19 Feb 2022 1:46 PM IST
एक्टर विजय को मांगनी पड़ी माफी, ये है वजह
x

चेन्नई: तमिलनाडु में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के लिए शनिवार को मतदान शुरू हो गया. इसमें तमिल सुपरस्टार विजय मक्कल अयक्कम (Tamil Superstar Vijay Makkal Ayakkam) ने भी अपने कैंडिडेट उतारे हैं. बता दें कि वह नीलांकरई स्थित पोलिंग बूथ पर वोट डालने गए थे. इस दौरान वहां प्रशंसकों ने उन्हें घेर लिया. इसके चलते थोड़ी धक्का-मुक्की हो गई. हालांकि उन्होंने इसके लिए माफी मांग ली.

बता दें कि राज्य में 10 साल बाद शहरी स्थानीय निकाय चुनाव हो रहे हैं. इसमें DMK और AIADMK के बीच सीधी लड़ाई है. वहीं चुनाव के दौरान वोट के बदले कैश और गिफ्ट देने के आरोप लगे है.
बता दें निकाय चुनाव में इस बार अभिनेता विजय मक्कल ने भी कुछ प्रत्याशी खड़े किए हैं. लिहाजा विजय अपने कैंडिडेट के लिए प्रचार कर रह् थे, जिसने वोटर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा. बता दे किं बीजेपी भी राज्य में जमीन हासिल करने की पूरी कोशिश कर रही है. 648 शहरी स्थानीय निकायों और 12607 वार्ड सदस्यों के लिए चुनाव हो रहे हैं.
सत्ता में आने के 9 महीने बाद सत्तारूढ़ द्रमुक ने व्यापक अभियान चलाया था. वहीं अन्नाद्रमुक ने प्रदेश सरकार पर कानून व्यवस्था की स्थिति खराब करने का आरोप लगाया. वहीं भाजपा अकेले चुनाव लड़ रही है. पार्टी ने उसने अपने अभियान को कन्याकुमारी और कोंगु बेल्ट में केंद्रित किया है. वहीं शनिवार को अभिनेता विजय नीलांकरई में मतदान पोलिंग बूथ पर पहुंचे तो उन्हें प्रशंसकों ने घेर लिया. इस दौरान धक्का मुक्की हुई. हालांकि उन्होंने वोटर से माफी भी मांगी.Live TV

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story