मनोरंजन
अभिनेता वरुण धवन ने शेयर की भतीजी नियारा के बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटो
Tara Tandi
2 Jun 2021 10:18 AM GMT

x
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन अपने फिटनेस और अपने फनी अंदाज के चलते सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहते हैं।
जनता से रिश्ता वेबडेसक | बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन अपने फिटनेस और अपने फनी अंदाज के चलते सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहते हैं। अभिनेता अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज वीडियो शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने अपनी भतीजी नियारा के बर्थडे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
इन तस्वीरों को अभिनेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। तस्वीरों में वो अपने बड़े भाई रोहित धवन उनकी पत्नी पिता डेविड धवन और करुणा धवन के साथ नियारा का बर्थडे सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं।
पहली तस्वीर में अभिनेता अपनी भतीजी नियारा के साथ केक काटते दिख रहे हैं। तो वहीं दूसरे फोटो में रोहित धवन अपनी बेटी को केक खिलाते नजर आ रहे हैं। तीसरी तस्वीर मे वरुण धवन उन्हें हग कर रहे हैं। वहीं इन तस्वीरों में वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल नजर नहीं आ रही हैं।
इन खूबसूरत तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, 'घर।' अभिनेता की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर उनके फैंस दिल खोल कर लाइक कमेंट कर रहे हैं। तस्वीरों को इंस्टाग्राम अब तक साढ़े पांच लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही बॉलीवुड कलाकार और फैंस तस्वीरों पर कमेंट कर नियारा को बर्थडे की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
वहीं बात अगर वरुण धवन के वर्कफ्रंट की करें तो वो अमर कौशिक के निर्देशन में बन रही फिल्म भेडिया में नजर आने वाले हैं। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री कृति सेनन, अभिषेक बनर्जी नजर आने वाले हैं।
हाल ही उन्होंने भेडिया के अरुणाचल प्रदेश शेड्यूल को रैप अप किया है, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर दी थी। इसके अलावा वो फिल्म जुग जुग जियो में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वरुण धवन के साथ अभिनेता अनिल कपूर और अभिनेत्री नीतू कपूर नजर आने वाली हैं।

Tara Tandi
Next Story