मनोरंजन

एक्टर ने दंपत्ति को रौंदा, मौत के बाद पुलिस ने कसा शिकंजा

jantaserishta.com
1 Oct 2023 1:08 PM IST
एक्टर ने दंपत्ति को रौंदा, मौत के बाद पुलिस ने कसा शिकंजा
x
पति गंभीर हालत में अस्पताल में है और उसका इलाज चल रहा है.
नई दिल्ली: कन्नड़ फिल्मों के एक्टर नागभूषण की कार से एक शॉकिंग एक्सीडेंट होने की खबर सामने आ रही है. बीती रात नागभूषण की कार ने फुटपाथ पर चल रहे एक दंपत्ति को टक्कर मार दी. इस एक्सीडेंट में महिला की मौत हो गई है, जबकि उसका पति गंभीर हालत में अस्पताल में है और उसका इलाज चल रहा है.
इस भयानक एक्सीडेंट के लिए पुलिस ने नागभूषण पर केस भी दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है. बताया जा रहा है कि शनिवार रात ये दंपत्ति फुटपाथ पर वॉक कर रहा था, जब नागभूषण की कार ने उन्हें टक्कर मार दी. कपल को हिट करने के बाद एक्टर की कार फुटपाथ पर एक बिजली के खंभे से जा टकराई.
जानकारी के अनुसार, ये एक्सीडेंट बेंगलुरु के वसंत पुरी मेन रोड पर हुआ. एक्टर नागभूषण उत्तरहल्ली से कोनानाकुंते की तरफ जा रहे थे. उनकी तेज कार ने फुटपाथ पर चल रहे दंपत्ति को टक्कर मार दी और बिजली के खंभे से जा टकराई. इस दुर्घटना के बाद नागभूषण खुद ही कपल को हॉस्पिटल भी लेकर गए. हॉस्पिटल के रास्ते में 48 साल की प्रेमा ने दम तोड़ दिया.
प्रेमा के पति कृष्णा (58 साल) के दोनों पैरों, सिर और पेट में चोट आई है. कृष्णा की हालत गंभीर बताई जा रही है और बेंगलुरु के एक प्राइवेट अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. इस गंभीर मामले पर बेंगलुरु के कुमारस्वामी ट्रैफिक पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस ने इस केस में नागभूषण पर ओवरस्पीडिंग और लापरवाही का चार्ज लगाया है. मामले की जांच की जा रही है. नागभूषण कन्नड़ फिल्मों में कई पॉपुलर सपोर्टिंग किरदारों में नजर आ चुके हैं. उन्होंने 'युवारत्न', 'लकी मैन' और 'डेयरडेविल मुस्तफा' जैसी फिल्मों में काम किया है. नागभूषण के लीड रोल वाली कन्नड़ फिल्म 'Tagaru Palya' नवंबर में रिलीज होने वाली है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story