मनोरंजन

ऐसा दिखेगा एक्टर टाइगर श्रॉफ का स्वैग, VIDEO में सामने आई पहली झलक

Triveni
10 Nov 2020 7:46 AM GMT
ऐसा दिखेगा एक्टर टाइगर श्रॉफ का स्वैग, VIDEO में सामने आई पहली झलक
x
टाइगर श्रॉफ ने कुछ दिन पहले अपनी नई फ़िल्म गणपत पार्ट-1 का एलान किया था। फ़िल्म का वीडियो टीज़र शेयर किया था।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| टाइगर श्रॉफ ने कुछ दिन पहले अपनी नई फ़िल्म गणपत पार्ट-1 का एलान किया था। फ़िल्म का वीडियो टीज़र शेयर किया था। अब फ़िल्म का एक और टीज़र वीडियो जारी किया गया है, जिसमें टाइगर के लुक की झलक दिखायी गयी है।

टाइगर ने यह वीडियो सोशल मीडिया में साझा किया है, जिसमें उनका अतरंगी स्टाइल नज़र आ रहा है। रंग-बिरंगी शर्ट, पेट तक खुले बटन और अंदर से झांकती कसी हुई मांसपेशियां, अंगुलियों के बीच दबी सिगरेट... टाइगर पहली बार इतना स्वैग दिखाते हुए नज़र आ रहे हैं। वीडियो में उनका वॉयसओवर है- जब मैं डरता हूं तो बहुत मारता हूं। इस वीडियो के साथ टाइगर ने लिखा- यारों का यार हूं, दुश्मनों का बाप हूं। गणपत का फ़र्स्ट लुक हाज़िर है।

इस टीज़र वीडियो में दी गयी जानकारी के अनुसार, फ़िल्म की शूटिंग 2021 में शुरू होगी। फ़िल्म का निर्देशन विकास बहल कर रहे हैं, जो चौंकाने वाली जानकारी है, क्योंकि विकास की यह पहली हार्डकोर एक्शन फ़िल्म होगी। वो भी टाइगर श्रॉफ के साथ। फ़िल्म का निर्माण वासु भगनानी और जैकी भगनानी कर रहे हैं।

टाइगर श्रॉफ ने बॉलीवुड के स्टार किड्स में अपने लिए एक अलग जगह बनायी है। बॉलीवुड के नौजवान सितारों में बहुत कम ऐसे हैं, जो टाइगर जैसा एक्शन करने का माद्दा रखते हों और यही ख़ूबी उन्हें दूसरों से अलग करती है। टाइगर अधिकांश ऐसी फ़िल्मों का चुनाव कर रहे हैं, जिनमें उनके एक्शन और डांसिंग स्किल्स खुलकर सामना आयें।

हाल ही में टाइगर श्रॉफ की दो और एक्शन फ़िल्मों का एलान हो चुका है। एक है हीरोपंती 2 और दूसरी बाग़ी 4। ये दोनों फ़िल्में टाइगर की फ़िल्मों की फ्रेंचाइजी हैं। हीरोपंती से टाइगर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हीरोपंती 2 को अहमद ख़ान निर्देशित कर रहे हैं, जो टाइगर को बाग़ी 2 और बाग़ी 3 में डायरेक्ट कर चुके हैं। हीरोपंती में तारा सुतारिया टाइगर के साथ फीमेल लीड में हैं। इस फ़िल्म की शूटिंग दिसम्बर से शुरू होगी। इसके बाद बाग़ी 4 शुरू करेंगे। इन दोनों फ़िल्मों का निर्माण साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं।


Next Story