मनोरंजन
खुली जैकेट में एक्टर टाइगर श्रॉफ के सिक्स पैक एब्स, कैसानोवा का First Look हैं कमाल
Shubhra Nandy
7 Jan 2021 10:50 AM IST

x
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ अपने दूसरे सॉन्ग कैसानोवा में काम को लेकर बिल्कुल तैयार हैं.
जनता से रिश्ता वेबडेसक| बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ अपने दूसरे सॉन्ग कैसानोवा में काम को लेकर बिल्कुल तैयार हैं. अभिनेता ने बुधवार को ट्विटर पर अपने सॉन्ग के लिए अपना पहला लुक जारी किया. उन्होंने अपने एक छोटे से टीजर के साथ लिखा, "अपने दूसरे सिंगल के पहले लुक को साझा करने के लिए काफी उत्साहित हूं, जिसे मैंने गाया है और यह आपका प्यार और समर्थन है जिसने मुझे फिर से ऐसा करने का साहस दिया है. आशा है कि आप लोगों को पसंद आएगा. हैशटैग कैसानोवा"
वीडियो में, टाइगर एक खुली काली जैकेट में अपने एब्स के पैक को दिखाते नजर आ रहे हैं, अभिनेता चश्मे के साथ स्वैग की झलक दिखा रहे हैं, जहां वह एक स्टेज पर माइक के सामने खड़ी हैं, वहीं बैकग्राउंट में काफी अच्छी लाईटिंग और सजावट है.
पिछले साल, टाइगर ने 'अनबिलिवेबल' के साथ गायक के रूप में अपनी शुरूआत की थी.
Next Story





