मनोरंजन

अभिनेता सोनू सूद की पॉलिटिक्स में होगी एंट्री! जल्दी ही इस पार्टी में हो सकते है शामिल

jantaserishta.com
24 Sept 2021 11:21 AM IST
अभिनेता सोनू सूद की पॉलिटिक्स में होगी एंट्री! जल्दी ही इस पार्टी में हो सकते है शामिल
x

नई दिल्ली. लंबे समय से चली आ रही बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) के आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल होने की खबरों पर जल्दी विराम लग सकता है. कहा जा रहा है कि वे जल्द ही पार्टी की सदस्यता ले सकते हैं. खबर है कि उन्होंने बुधवार को पार्टी के कुछ नेताओं के साथ बैठक की थी. अगस्त में दिल्ली में सत्तारूढ़ आप ने सूद को 'देश के मेंटर' पहल का ब्रैंड एम्बेसडर बनाया था.

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, सोनू सूद आप के सदस्य बन सकते हैं. रिपोर्ट के अनुसार, उनकी सदस्यता को लेकर दिल्ली के एक कार्यालय में आप पदाधिकारियों की बैठक भी हुई थी. खास बात यह है कि मीटिंग में गुजरात के नामी कारोबारी भी शामिल थे. 2022 में गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव में आप मजबूती से उतरने की तैयारी कर रही है.
खबर है कि सूद के साथ पार्टी नेताओं की बैठक की जानकारी दिल्ली मुख्यालय को भी थी. इसके अलावा कुछ समय पहले ही वे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिले थे. हालांकि, एक साक्षात्कार के दौरान उन्होंने खुलासा किया था कि दो राजनीतिक दलों ने राज्यसभा में सीटों की पेशकश की थी, जिसे उन्होंने मना कर दिया था. कुछ ही दिनों पहले सूद के ठिकानों पर आयकर विभाग के छापे पड़ने की खबर आई थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story