मनोरंजन

अभिनेता सोनू सूद ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की, देखें तस्वीरें

jantaserishta.com
27 Aug 2021 9:25 AM IST
अभिनेता सोनू सूद ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की, देखें तस्वीरें
x

दिल्ली: अभिनेता सोनू सूद ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे।

मुलाकात के दौरान केजरीवाल अभिनेता के साथ किन मुद्दों पर चर्चा करेंगे यह अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने एक दिन पहले एक बयान में कहा था कि उनकी सरकार देश में सबसे प्रगतिशील फिल्म नीति लेकर आएगी, जिससे मनोरंजन जगत को बढ़ावा मिलेगा।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष कोविड-19 महामारी के मद्देनजर लागू किए गए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान 47 वर्षीय अभिनेता ने प्रवासी मजदूरों की काफी मदद की थी, जिसके कारण पूरे देश में उनकी प्रशंसा हुई थी। महामारी की दूसरी लहर के दौरान भी उन्होंने लोगों की काफी मदद की थी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story