अभिनेता सोनू सूद ने लोगों से की ये अपील, कहा- उस दिन देश की जीत होगी...दिमाग़ से लगाना

फाइल फोटो
बिहार में आज पहले चरण का मतदान जारी है. आज बिहार में सुबह से ही लोग मतदान के लिए मतदान केंद्रों पर वोट देने के लिए खड़े दिखाई दिए. तमाम नेताओं ने लोगों से बढ़चढ़कर लोकतंत्र के इस त्यौहार में हिस्सा लेने की अपील की. ऐसी एक अपील बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने भी की.
उन्होंने सभी से दिमाग लगा वोट देन की अपील की है. उन्होंने अपने सपनों के बिहार के बारे में भी विस्तार से बताया है.
सोनू की बिहार की जनता से अपील
सोनू सूद ने ट्वीट कर उन पहलुओं पर जोर दिया है जिसके दम पर इस राज्य की छवि हमेशा के लिए बदल सकती है. एक्टर ट्वीट में लिखते हैं- जिस दिन हमारे बिहारी भाइयों को घर छोड़ कर दूसरे राज्य नहीं जाना पड़ेगा. जिस दिन दूसरे राज्य के लोग बिहार में काम ढूंढने आएंगे. उस दिन देश की जीत होगी. वोट के लिए बटन उंगली से नहीं दिमाग से लगाना. अब सोनू सूद का बिहार की जनता के लिए ये संदेश वायरल हो चुका है. बिहारियों के बीच सोनू की लोकप्रियता काफी ज्यादा है, ऐसे में उनकी तरफ से किया गया कोई भी ट्वीट यहां ना सिर्फ वायरल होता है बल्कि सीधे जनता के दिल को छूता है.
जिस दिन हमारे बिहारी भाइयों को घर छोड़ कर दूसरे राज्य नहीं जाना पड़ेगा।
— sonu sood (@SonuSood) October 28, 2020
जिस दिन दूसरे राज्य के लोग बिहार में काम ढूँढने आएँगे।
उस दिन देश की जीत होगी।
वोट के लिए बटन उँगली से नहीं
दिमाग़ से लगाना 🙏#biharelections
मालूम हो कि कोरोना काल में जब सोनू सूद ने प्रवासी मजदूरों की मदद की थी, उस समय कई बिहार के भी लोगों के लिए सोनू एक मसीहा बन गए थे. उनकी मदद की वजह से कई लोग अपने राज्य में सुरक्षित पहुंच पाए थे. ऐसे में एक्टर की तरफ से चुनाव के पहले चरण के दौरान ये ट्वीट करना काफी मायने रखता है. अब ये देखने वाली बात होगी कि एक्टर की इस अपील का बिहार की जनता पर क्या असर पड़ता है.
विवादों में घिरे सोनू सूद
वैसे इस समय सोनू सूद एक अलग ही विवाद में घिरे हुए हैं. सोशल मीडिया पर एक यूजर ने एक्टर की मदद को पीआर स्टंट बता दिया था. ट्वीट कर यूजर ने कहा था- नया ट्विटर अकाउंट, सिर्फ 2-3 फॉलोअर्स. सोनू सूद को टैग भी नहीं किया गया है. किसी ने अपनी जगह भी शेयर नहीं की है. कोई ईमेल भी नहीं दिख रहा है. लेकिन फिर भी सोनू को उस जरूरतमंद के बारे में पता चलता है और वहां मदद पहुंच जाती है. शायद पीआर टीम ऐसे ही काम किया करती है. अब सोनू ने तो यूजर को मुंहतोड़ जवाब दे दिया, लेकिन उनके काम पर यूं सवाल उठना दूसरे लोगों के मन में जरूर कई सवाल पैदा कर गया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





