मनोरंजन
नहीं रहे एक्टर सिद्धांत सूर्यवंशी, शोक में डूबी इंडस्ट्री, जानें इनके बारे में...
jantaserishta.com
11 Nov 2022 3:21 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | फाइल फोटो
नई दिल्ली: टीवी के जाने-माने एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी ने 46 की उम्र में दम तोड़ दिया है. कहा जा रहा है कि वह शुक्रवार की सुबह जिम में वर्कआउट कर रहे थे, जब उनका निधन हुआ. एक्टर सीरियल 'कुसुम', 'वारिस' और 'सूर्यपुत्र करण' के लिए काफी मशहूर हैं. टीवी एक्टर जय भानुशाली ने कन्फर्म करते हुए फैन्स को यह दुखद न्यूज दी है. सिद्धांत वीर अपने पीछे पत्नी अलीसिया राउत और दो बच्चों को छोड़ गए हैं. फिटनेस को लेकर सिद्धांत काफी सतर्क रहते थे.
जय भानुशाली ने सिद्धांत वीर की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'भाई, तुम बहुत जल्दी चले गए.' मीडिया संग बातचीत में जय भानुशाली ने सिद्धांत की मौत पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि मुझे एक कॉमन दोस्त से यह खबर मिली. जिम में वर्कआउट करते हुए उन्होंने दम तोड़ा.
सिद्धांत वीर सूर्यवंशी ने बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की थी. इन्हें आनंद सूर्यवंशी के नाम से भी जाना जाता था. सीरियल 'कुसुम' से इन्होंने अपना टीवी डेब्यू किया था. इसके अलावा भी सिद्धांत वीर सूर्यवंशी ने कई पॉपुलर टीवी शोज में काम किया. घर-घर में अपनी पहचान बनाई. 'कसौटी जिंदगी की', 'कृष्णा अर्जुन', 'क्या दिल में है' के बाद से तो सिद्धांत वीर सूर्यवंशी ने करियर में उड़ान भरी थी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





