मनोरंजन

सड़क दुर्घटना में अभिनेता शाइन टॉम चाको के पिता की मौत, अभिनेता घायल

jantaserishta.com
6 Jun 2025 11:45 AM IST
सड़क दुर्घटना में अभिनेता शाइन टॉम चाको के पिता की मौत, अभिनेता घायल
x
धर्मपुरी: मशहूर मलयालम अभिनेता शाइन टॉम चाको के लिए शुक्रवार का दिन बेहद दुखद रहा। अभिनेता और उनके परिवार को गहरा आघात लगा है। धर्मपुरी-ओझर नए राजमार्ग पर एक भीषण कार दुर्घटना में उनके पिता सी.पी. चाको की मौत हो गई है।
यह हादसा शुक्रवार की सुबह लगभग 6 बजे हुआ, जब शाइन और उनका परिवार एर्नाकुलम से बेंगलुरु की ओर कार से यात्रा कर रहा था। जानकारी के अनुसार, शाइन टॉम चाको का परिवार, जिसमें उनके माता-पिता, भाई और एक सहायक शामिल था, एक कार में सवार थे। पलक्कड़ के पास पलायुर में धर्मपुरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर उनकी कार सामने जा रही एक लॉरी से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार चालक नियंत्रण खो बैठा। हादसे में शाइन के पिता सी.पी. चाको (70) की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, शाइन टॉम चाको कार के पिछले हिस्से में सो रहे थे। अभिनेता के दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हुआ, जबकि उनकी मां मारिया कार्मेल (65) और भाई को हल्की चोटें आईं। कार चला रहे ड्राइवर की हालत ठीक है, उसे गंभीर चोट नहीं आई है।
मामले की जानकारी मिलते ही पलक्कड़ पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए धर्मपुरी सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा दिया। घायलों को भी उसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां शाइन का इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।हालांकि, उनके हाथ की चोट के लिए सर्जरी की आवश्यकता हो सकती है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया कि हादसा लॉरी और कार की टक्कर के कारण हुआ। मामले की गहन जांच की जा रही है। इस दुखद घटना से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
शाइन टॉम चाको‘इथिहासा’और ‘जिगरथंडा डबलएक्स’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, प्रशंसक उनके और उनके परिवार के लिए दुआएं मांग रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story