PHOTOS: एक्टर शाहरुख खान की बेटी सुहाना फिर सुर्खियों में, अब किया ये काम

बॉलीवुड की सबसे चर्चित और लोकप्रिय स्टार किड्स में से एक शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना अक्सर चर्चा में बनी रहती है. सुहाना खान फिल्म जगत में सक्रिय नहीं हैं लेकिन वह अभी से एक सोशल मीडिया सेंसेशन हैं. सुहाना के इंस्टा पेज पर 12 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और उनके नाम से कई फैन पेज भी बने हुए हैं.
हालांकि जिस तरह सुहाना के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है उसी तरह उन्हें नापसंद करने वाले या यूं कह लीजिए कि सोशल मीडिया पर आए दिन सुहाना को ट्रोल करने वाले भी कम नहीं. सुहाना आए दिन किसी न किसी वजह से ट्रोल होती रहती हैं. बीते दिनों वह अपनी स्किन के कलर और अपने आउटफिट को लेकर ट्रोल हो चुकी हैं.
कई बार ट्रोल होने के बाद अब उन्होंने जो नई तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है उसमें सुहाना ने कमेंट सेक्शन को लिमिट कर दिया है. ये तस्वीर सुहाना की नहीं है बल्कि उनकी डाइनिंग टेबल की है जिस पर ढेर सारी डिशेज और ग्लास रखे हुए हैं. इस तस्वीर के कैप्शन में सुहाना ने लिखा, "मेसी"
बता दें कि हाल ही में अमिताभ बच्चन के नाती और श्वेता बच्चन के बेटे अगस्त्या नंदा ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है. अगस्त्या इंस्टाग्राम पर आते ही सुहाना ने इस पर कमेंट किया. उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा- Unfollowing. अगस्त्या ने अपनी एक फोटो पोस्ट की थी. इस पोस्ट अभिषेक बच्चन, आलिया भट्ट ने लाइक भी किया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





