मनोरंजन

इजिप्ट में दिखी एक्टर शाहरुख खान की दीवानगी, महिला के काम आया SRK का नाम

jantaserishta.com
3 Jan 2022 11:12 AM IST
इजिप्ट में दिखी एक्टर शाहरुख खान की दीवानगी, महिला के काम आया SRK का नाम
x
जानें कैसे?

नई दिल्ली: बॉलीवुड (Bollywood) स्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को कौन नहीं जानता. देश-विदेश में 'किंग खान' के करोड़ों फैंस हैं, जो उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक ट्वीट सुर्खियां बटोर रहा है, जिससे दुनियाभर में शाहरुख खान की लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है.

ट्वीट में एक महिला ने बताया कि कैसे शाहरुख के एक फैन ने विदेश में उनकी मदद की. महिला का नाम अश्विनी देशपांडे है, जिनके ट्विटर बायो के मुताबिक वो अशोका यूनिवर्सिटी में इकोनॉमिक्स की प्रोफेसर हैं.
दरअसल, प्रोफेसर अश्विनी देशपांडे ने मिस्र (Egypt) में एक ट्रैवल एजेंट के साथ हुए इंटरैक्शन का जिक्र करते हुए ट्विटर पर लिखा- 'मिस्र में एक ट्रैवल एजेंट को पैसे ट्रांसफर करने थे. लेकिन पैसे ट्रांसफर करने में दिक्कत आ रही थी. तभी एजेंट ने कहा कि आप Shah Rukh Khan के देश से हो. मुझे आप पर भरोसा है. मैं बुकिंग कर देता हूं, आप मुझे बाद में पेमेंट कर देना. हालांकि, किसी और मामले में मैं ऐसा नहीं करता. लेकिन शाहरुख खान के लिए कुछ भी! शाहरुख खान किंग हैं.'
अश्विनी देशपांडे के इस ट्वीट पर शाहरुख के फैंस (SRK Fans) जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. ट्विटर पर शाहरुख के नाम से बने कई फैन पेज ने भी इस ट्वीट को शेयर किया है.
एक यूजर ने लिखा- शाहरुख खान रियल किंग हैं तो एक अन्य यूजर ने लिखा- देश ही नहीं विदेशों में शाहरुख के नाम की धूम है. कुछ यूजर्स ने अपने-अपने किस्से भी शेयर किये हैं.
गौरतलब है कि फैंस शाहरुख की अगली फिल्म पठान (Shah Rukh Khan, Pathan) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, कोरोना संकट के चलते इस फिल्म की शूटिंग में काफी दिक्कतें आ रही हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story