मनोरंजन

एक्टर शाहनवाज प्रधान का हार्ट अटैक से निधन

Rounak Dey
18 Feb 2023 1:52 PM IST
एक्टर शाहनवाज प्रधान का हार्ट अटैक से निधन
x
पिता परशुराम गुप्ता का किरदार निभाया और एक पुलिसवाले के रोल में खूब पसंद किए गए थे।
मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। मशहूर एक्टर शाहनवाज प्रधान अब इस दुनिया में नहीं रहे। एक्टर का शुक्रवार रात हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया। एक कार्यक्रम के दौरान उनकी मौत हो गई। शाहनवाज के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। स्टार्स सोशल मीडिया के जरिए दिवंगत एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
शाहनवाज प्रधान 56 साल के थे। शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान उनको हार्ट अटैक आया, जिसके तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शाहनवाज प्रधान के निधन की पुष्टि उनके को-एक्टर राजेश तैलंग ने की है।
बता दें, यूं तो शाहनवाज प्रधान फिल्मों के एक शानदार एक्टर थे, लेकिन वेब सीरीज 'मिर्जापुर' में उन्होंने 'गुड्डू भैया' के ससुर का रोल निभाकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इस सीरीज में उन्होंने (गोलू) श्वेता त्रिपाठी और श्रिया पिलगांवकर (स्वीटी) के पिता परशुराम गुप्ता का किरदार निभाया और एक पुलिसवाले के रोल में खूब पसंद किए गए थे।

Next Story