मनोरंजन

एक्टर शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत ने सास नीलिमा अजीम संग शेयर की फोटो, फैंस से पूछा- रसोड़े में कौन था?

Rounak Dey
21 Nov 2021 12:58 PM IST
एक्टर शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत ने सास नीलिमा अजीम संग शेयर की फोटो, फैंस से पूछा- रसोड़े में कौन था?
x
इसके अलावा वह अभी अली अब्बास जफर की एक ऐक्शन फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं।

बॉलिवुड ऐक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत भले ही फिल्मों से दूर हैं लेकिन वह किसी सिलेब्रिटी से कम नहीं हैं। मीरा सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं और उनकी तस्वीरों और वीडियो को काफी लोग पसंद करते हैं। अब मीरा ने अपनी मदर-इन-लॉ नीलिमा अजीम के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है और इसका एक मजेदार कैप्शन भी लिखा है।

मीरा की शेयर की हुई इस तस्वीर में वह सलवार-सूट में पिंक दुपट्टे में नजर आ रही हैं जबकि नीलिमा अजीम ने ग्रीन कलर का कुर्ता पहना हुआ है। इस सेल्फी को शेयर करते हुए मीरा ने लिखा, 'रसोड़े में कौन था। आप शर्त लगा सकते हैं कि हम दोनों में से कोई नहीं था। चाय और चिक्की लाइए।'

बता दें कि मीरा राजपूत के शाहिद कपूर की मां नीलिमा अजीम और शाहिद के स्टेप ब्रदर ईशान खट्टर से काफी अच्छे रिलेशन हैं। वह कई बार इनके साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर चुकी हैं।
मीरा राजपूत की बेस्ट फ्रेंड के क्रश थे शाहिद कपूर, सुनाया उन बीते दिनों का किस्सा
नीलिमा अजीम की बात करें तो वह 2020 में फिल्म 'डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे' में नजर आई थीं। इसके अलावा वह वेब सीरीज 'इल्लीगल' में भी नजर आ चुकी हैं। शाहिद कपूर की बात करें तो वह जल्द ही अपनी अगली फिल्म 'जर्सी' में नजर आएंगे। इसके अलावा वह अभी अली अब्बास जफर की एक ऐक्शन फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं।


Next Story