मनोरंजन

अभिनेता शाहिद कपूर ने शेयर की तस्वीर, फैंस में किया ये कमेंट

Neha Dani
9 Jan 2022 10:48 AM GMT
अभिनेता शाहिद कपूर ने शेयर की तस्वीर, फैंस में किया ये कमेंट
x
स्थिति समान्य होने पर निर्माताओं द्वारा फिल्म की रिलीज डेट का एलान किया जा सकता है।

अभिनेता शाहिद कपूर अपनी मोस्ट अवेडेट फिल्म जर्सी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इसी बीच रविवार को अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक सेल्फी शेयर की है, जिसमें वो बेहद चार्मिंग दिख रहे हैं। साथ ही सेल्फी को शेयर कर उन्होंने बताया है कि वो इन दिनों पंजाब की सर्दी का आनंद ले रहे हैं।

इस तस्वीर को अभिनेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। फोटो में शाहिद कपूर रोड़ किनारे खड़े होकर सेल्फी लेते हुए दिख रहे हैं। इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, पंजाब दी ठंड। शाहिद कपूर की इस सेल्फी को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
फोटो को अब तक (खबर लिखे जाने तक) साढ़े पांच लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वही एक यूजर ने तस्वीर पर कमेंट कर लिखा, पंजाब की ठंड में आप गर्मी फैला रहे हो शाहिद।
पोस्टपोन हुई जर्सी की रिलीज डेट


आपको बता दें कि शाहिद कपूर की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म जर्सी 31 दिसंबर, 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी। लेकिन देश लगातार बढ़ रहे कोरोना मामलों के चलते सिनेमा को पच्चस प्रतिशत क्षमता के साथ खोला जा रहा है, जिसके चलते फिल्म निर्माताओं ने मूवी की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है। लेकिन अभी फिल्म की नई रिलीज डेट का एलान नहीं हुआ है। स्थिति समान्य होने पर निर्माताओं द्वारा फिल्म की रिलीज डेट का एलान किया जा सकता है।


Next Story