मनोरंजन

अभिनेता शहीर शेख और पत्नी ने किया बेटी के नाम खुलासा, फैंस के साथ पोस्ट शेयर कर जताई ख़ुशी

Kunti Dhruw
20 Sep 2021 3:14 PM GMT
अभिनेता शहीर शेख और पत्नी ने किया बेटी के नाम खुलासा, फैंस के साथ पोस्ट शेयर कर जताई ख़ुशी
x
टेलीविजन अभिनेता शहीर शेख और उनकी पत्नी रुचिका कपूर हाल ही में माता- पिता बने हैं।

नई दिल्ली, टेलीविजन अभिनेता शहीर शेख और उनकी पत्नी रुचिका कपूर हाल ही में माता- पिता बने हैं। रुचिका कपूर ने 10 सितंबर को अपनी बेटी का जन्म दिया है। दोनों माता- पिता बनने के बाद बेहद खुश हैं। शहीर और रुचिका के फैंस भी इस खबर से बेहद खुश हैं। अब शहीर शेख ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा कर दिया है। सोशल मीडिया पर शहीर ने पोस्ट शेयर कर फैंस के साथ ये खुश खबरी साझा करते हुए बेटी का नाम भी बताया है।

शहीर शेख ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने ये खुशखबरी अपने फैंस के साथ साझा की है। साथ ही साथ उन्होंने अपनी बेटी का नाम भी बताया है। शहीर और रुचिका ने बेटी का नाम 'अनाया' रखा है। शहीर ने अपने आधिकारकि इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए पत्नी के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में रुचिका कपूर बेबी बम्प फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं। ये तस्वीर रुचिका के बेबी शावर के दिन की है।
इस तस्वीर को शेयर करते हुए शहीर शेख ने कैप्शन में लिखा, 'जिंदगी के दिए हुए तोहफे से धन्य हुआ। अपार कृतज्ञता से भर गया हूं। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की आवश्यकता है आगे के इस नए सफर के लिए। अपनी दुआओं में हमें याद रखियेगा।' इसके साथ उन्होंने पोस्ट के अंत में #Anaya लिखा है। जो कि शहीर की बेटी का नाम है। इस पोस्ट पर शहीर के दोस्त और फैंस अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। सभी लोग शहीर शेख और उनकी पत्नी रुचिका कपूर को बेटी के जन्म पर शुभकामनाएं दे रहे हैं।


बता दें कि शहीर शेख और रुचिका कपूर काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। जिसके बाद बीते साल नवंबर के महीने में दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। इनकी शादी के कुछ समय बाद ही दोनों की पेरेंट्स बनने की खबर आने लगी थी लेकिन दोनों में से किसी ने भी इस बारे में कुछ भी बात नहीं की। बल्कि शहीर ने कहा था कि ऐसी कोई खबर होगी तो वो खुद फैंस के साथ शेयर करेंगे। वर्कफ्रंट की बात करें तो शहीर शेख इन दिनों धारावाहिक 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' में नजर आ रहे हैं। ये धारावाहिक का तीसरा सीजन है जो दर्शकों की डिमांड पर शुरू किया गया है।


Next Story