मनोरंजन

एक्टर सतीश कौशिक हुए कोरोना पॉजिटिव

Gulabi
17 March 2021 10:12 PM IST
एक्टर सतीश कौशिक हुए कोरोना पॉजिटिव
x
कोरोना पॉजिटिव

जाने माने फिल्मकार सतीश कौशिक (Satish Kaushik) कोरोना से संक्रमित (Coronavirus) पाए गए हैं. इसकी जानकारी खुद सतीश कौशिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए दी है. अपने एक ट्वीट में सतीश कौशिक ने उन लोगों से अपना कोविड-19 टेस्ट (Covid-19 Test) कराने का भी आग्रह किया है, जो कि उनके संपर्क में आए थे. फिलहाल, 64 वर्षीय सतीश कौशिक घर पर क्वारंटीन है.


अपने कोरोना से संक्रमित होने की जानकारी देते हुए सतीश कौशिक ने ट्विटर पर लिखा- "कृपया ध्यान दें. मैं कोविड पॉजिटिव पाया गया हूं. मैं आप सभी से विन्नती करता हूं कि पिछले कुछ दिनों से जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं, वह कृपया अपना कोविड टेस्ट करा लें. मैं घर पर क्वारंटीन हूं. आपका प्यार, दुआएं और शुभकामनाएं मदद करेंगी. धन्यवाद."

यहां देखें सतीश कौशिक का ट्वीट


टीवी सीरियल्स और फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता हितेन तेजवानी ने सतीश कौशिक के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए उनके जल्दी ठीक होने की कामना की है. हितेन ने लिखा- "ध्यान रखें सतीश जी और जल्दी ठीक हो जाएं. आपके जल्द ठीक होने की दुआ करता हूं.


Next Story