मनोरंजन

एक्टर सलमान खान बिग बॉस 15 का नए प्रोमो आया नजर, देखें वीडियो

Tara Tandi
22 Aug 2021 3:47 AM GMT
एक्टर सलमान खान बिग बॉस 15 का नए प्रोमो आया नजर, देखें वीडियो
x
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान बिग बॉस 15 का टीवी पर आगाज करने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रहे हैं

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान बिग बॉस 15 का टीवी पर आगाज करने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रहे हैं। कलर्स ने शो का नया प्रोमो शेयर किया है जिसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज़ शुरू हो गया है। फैन्स इस प्रोमो को देखकर काफी हैरत में है।

उमराव जान के गाने से हुई शुरुआत

वीडियो की शुरुआत रेखा की लोकप्रिय फिल्म उमराव जान के गाने 'ये क्या जग है दोस्तों' के साथ उनकी आवाज में हुई। आवाज के पीछे की महिला की तलाश में सलमान खान ने फॉरेस्ट ऑफिसर की तरह कपड़े पहने थे। इसके बाद सलमान खान गाते हैं- 'ये ही मेरा सवाल है, T

तो क्या इस बार बीबी में गूंजेगी रेखा की आवाज

वीडियो में इसके बाद पेड़ की तरफ से आवाज आती है- 'सलमान पहचाना', जिस पर सलमान कहते हैं- 'विश्व सुंदरी।' इसके बाद सलमान पेड़ के पैर छूते हैं और आवाज आती है- जीते रहो। इस आवाज को सुनकर साफ पता लग रहा है कि ये दिग्गज एक्ट्रेस रेखा की आवाज है। साथ ही ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि रेखा, बिग बॉस की अगली आवाज बन सकती हैं। हालांकि रेखा बिग बॉस में किस तरह शामिल होंगी इसकी जानकारी अभी तक किसी को नहीं है।

Ads by Jagran.TV

चर्चा में बिग बॉस ओटीटी

दरअसल इस बार बिग बॉस के फॉर्मेट में बदलाव किया गया है। पहली बार टीवी पर बिग बॉस शुरू करने से पहले इसे ओटीटी पर शुरू किया गया है, जिसे करण जौहर होस्ट कर रहे हैं। बिग बॉस ओटीटी कुल 6 हफ्ते टेलिकास्ट होना है, जिसमें से करीब 2 हफ्ते पूरे हो चुके हैं। पहले हफ्ते ही शो से उर्फी जावेद बाहर हो गई थीं। जो अब तरह-तरह के खुलासे कर रहीं हैं। वहीं शो में शमिता शेट्टी भी सुर्खियां बटोर रही हैं।

Next Story