मनोरंजन

एक्टर सलमान खान ने स्वैग से जीता सबका दिल, जानें बिग बॉस 15 के ग्रैंड प्रीमियर में क्या कुछ हुआ खास

Subhi
3 Oct 2021 2:06 AM GMT
एक्टर सलमान खान ने स्वैग से जीता सबका दिल, जानें बिग बॉस 15 के ग्रैंड प्रीमियर में क्या कुछ हुआ खास
x
'बिग बॉस ओटीटी' के ग्रैंड फिनाले के बाद से फैन्स 'बिग बॉस 15' का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में 2 अक्टूबर की रात साढ़े नौ बजे दर्शकों का ये इंतजार सलमान खान की एंट्री के साथ पूरा हुआ।

'बिग बॉस ओटीटी' के ग्रैंड फिनाले के बाद से फैन्स 'बिग बॉस 15' का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में 2 अक्टूबर की रात साढ़े नौ बजे दर्शकों का ये इंतजार सलमान खान की एंट्री के साथ पूरा हुआ। एक ओर जहां शो के सभी कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आए तो वहीं दूसरी ओर सलमान खान का स्वैग शो में चार चांद लगाया।

9.30 बजे होगा ग्रैंड प्रीमियर
बता दें कि कुछ ही देर में रात साढ़े 9 बजे बिग बॉस का ग्रैंड प्रीमियर होगा। शनिवार- रविवार को शो रात 9.30 बजे टेलिकास्ट होगा, जबकि सोमवार से शुक्रवार तक शो कलर्स पर रात 10.30 बजे प्रसारित हुआ करेगा।
'बिग बॉस 15' का हुआ आगाज
'बिग बॉस 15' का आगाज हो चुका है। शो की शुरुआत में घर की थीम के बारे में बताया गया। बताया गया कि शो की थीम इस बार जंगल है और इस जंगल के 'टाइगर' सलमान खान हैं। इसके बाद सलमान खान ने 'जंगल है आधी रात है' गाने पर डांस परफॉर्मेंस दी। इसके बाद सलमान ने 'स्वैग से स्वागत' पर भी अपना दम दिखाया।
सलमान ने करवाया घर का टूर
सलमान खान ने अपने डांस परफॉर्मेंस के बाद घर का टूर करवाया और कहा कि जो भी होगा इस बार खुलकर होगा। क्योंकि इस बार घर की चार दीवारी नहीं होगी। इसके बाद सलमान ने जय भानुशाली को इंट्रोड्यूस किया।
जय के साथ घर पहुंचे सलमान
जय भानुशाली के साथ सलमान खान घर के अंदर पहुंचे और उन्हें घर से रूबरू करवाया। बातचीत के दौरान सलमान ने जय से पूछा कि आप अपने आपको जंगल का कौनसा जानवर मानते है। इसके जवाब में जय ने कहा- मैं खुद को शेर मानता हूं। जय ने इसके साथ ही ये भी बताया कि वो काफी एग्रेसिव हैं। वहीं सलमान ने घर को ताला लगाकर चाबी जय को दे दी।
'विश्व सुंदरी' से हुई मुलाकात
सलमान ने जय को 'विश्व सुंदरी' पेड़ से मिलवाया और बताया कि इनके आशीर्वाद के बिना शो में आगे नहीं जा पाएंगे। सलमान ने जय को घर के बाकी हिस्सों से भी रूबरू करवाया। जय को घर से रूबरू करवाने के बाद सलमान खान, स्टेज पर आ गए।
एक साथ हुई सभी कंटेस्टेंट्स की एंट्री
अभी तक के सीजन्स में सलमान खान, जहां एक एक करके कंटेस्टेंट्स की एंट्री करवाते थे, तो वहीं इस बार उन्होंने इस रिवाज को ही बदल दिया। सलमान ने एक साथ सभी कंटेस्टेंट्स की एंट्री करवाई। कंटेस्टेंट्स ने एक साथ डांस परफॉर्मेंस के साथ एंट्री मारी। हालांकि सभी के चेहरे छिपे थे।
'बिग जी' की हुई एंट्री
सलमान खान के साथ स्टेज पर 'बिग जी' पहुंचा। दरअसल 'बिग जी' एक कथित गोरिल्ला है, जो सलमान खान की मदद करेंगे कंटेस्टेंट्स को घर में लाने के लिए। इसके बाद शो में विशाल कोटियान की एंट्री हुई। विशाल ने 'रामलीला' के गाने पर डांस परफॉर्मेंस के साथ एंट्री मारी।
सलमान की फिल्मों से भरी फीस
विशाल कोटियान ने सलमान खान से बातचीत के दौरान बताया कि वो बहुत गरीब घर से आते हैं। विशाल ने बताया कि सलमान की फिल्मों की टिकट ब्लैक में बेची और स्कूल की फीस बढ़ी। इसके साथ ही विशाल ने बताया कि सलमान के साथ स्टेज शेयर करते हुए उनको गर्व महसूस हो रहा है। वहीं शीशे द्वारा विशाल को हाथी बताया गया।
तेजस्वी प्रकाश की एंट्री
विशाल कोटियान के बाद शो में तेजस्वी प्रकाश की एंट्री हुई। तेजस्वी ने बताया कि उन्हें हाथी बहुत पसंद है। तेजस्वी ने बताया कि वो शो में जीतने आई हैं। तेजस्वी को ऑसम मिरर ने बताया कि वो अंदर से तोता (पैरट) हैं।
तेजस्वी ने जीता टास्क
तेजस्वी और विशाल के बीच में सलमान खान ने एक टास्क करवाया। इस टास्क को तेजस्वी ने जाती, जिसके बाद उन्हें सलमान ने 60 सेकेंड में सर्वाइवल किट चुनने के लिए कहा। तेजस्वी ने कुल 8 आइटम्स सिलेक्ट किए।
विधि पांड्या की हुई एंट्री
शो में चौथी कंटेस्टेंट्स रूप में विधि पांड्या की एंट्री हुई। विधि ने सलमान के साथ सेल्फी क्लिक करवाई। विधि ने सलमान को देखकर अपना किस्सा भी शेयर किया और बताया कि वो जब 18 वर्ष की थीं तो वो सलमान के साथ सेल्फी ले रही थीं, लेकिन फोटो ब्लर हो गई। ऑसम मिरर ने विधि को बताया कि वो अंदर से पांडा हैं।
विधि के बाद सिंबा की एंट्री
विधि के बाद सो में सिंबा नागपाल ने एंट्री मारी। सिंबा ने बताया कि शो में कभी मंगल होगा, कभी दंगल होगा। सिंबा को ऑसम मिरर ने बताया कि वो अंदर से शेर हैं।
आसिम रियाज के भाई आसिम की हुई एंट्री
बिग बॉस में अपने स्वैग से सभी का दिल जीत चुके आसिम रियाज के भाई उमर रियाज भी शो में एंटर हुए। सलमान ने उमर के साथ खूब मस्ती मजाक किया। उमर ने बताया कि वो लंबे वक्त से ग्लैमर वर्ल्ड में आना चाहते थे। ऑसम मिरर ने उमर के लिए बताया कि वो अंदर से बुल हैं।
उमर रियाज के बाद घर में हुई ईशान सहगल की एंट्री
अभिनेता ईशान सहगल की एंट्री हुई। ईशान ने बताया कि उनके लिए सलमान खान के साथ स्टेज पर खड़े होना उनके लिए किसी जीत से कम नहीं है। ऑसम मिरर ने ईशान के लिए बताया कि वो अंदर से बुल हैं।
बिग बॉस 15 में पहुंची डोनल बिष्ट
एक्ट्रेस डोनल बिष्ट ने एंट्री मारी। डोनल ने सलमान खान को जंगल में अपने सर्ववाइल का प्लान बताया। ऑसम मिरर नहीं बल्कि उमर और ईशान ने बताया कि डोनल के अंदर तितली और कबूतर है।
प्रीमियर में भिड़ गई ईशान- उमर
प्रीमियर में सलमान खान ने उमर और ईशान को एक टास्क किया, जिसका डिसिजन डोनल को देना था। ऐसे में दो टास्क हुए, जिस में से एक टास्क फिजिकल था। इस टास्क के दौरान उमर की गलती से ईशान के चेहरे पर लग गई, जिससे वो गुस्सा हो गए। वहीं इस टास्क में ईशान विनर रहे। वहीं ईशान और डोनल ने बचाओ बाजार से सामान चुना।
अकासा सिंह ने मारी नागिन बन एंट्री
अकासा सिंह ने नागिन गाने पर परफॉर्मेंस के साथ एंट्री मारी। वहीं उन्होंने बताया कि वो सलमान से पहले भी मिल चुकी हैं। इसके बाद सलमान और अकासा ने साथ में डांस भी किया। अकासा ने बताया कि उनके लिए फोन के बिना रहना काफी मुश्किल है। ऑसम मिरर ने अकासा सिंह के लिए बताया कि उनके अंदर बिल्ली है।
गुरु के गाने पर करण कुंद्रा की एंट्री
टीवी के जाने माने अभिनेता करण कुंद्रा भी इस बार बिग बॉस के घर में एंट्री मार रहे हैं। करण ने गुरु रंधावा के गाने पर परफॉर्मेंस दी। करण ने बताया कि वो घर में मंगल और दंगल दोनों ही करेंगे। करण से सलमान ने कुछ शब्द पूछे और उन पर रिएक्ट करने को कहा। ऑसम मिरर ने करण कुंद्रा को वोल्फ बताया। करण और अकासा के बीच मुकाबला हुआ, जिसे करण हार गए। इसके बाद अकासा ने सर्वाइवल किट जीती।
अब तक शो में नहीं पहुंचे ईशान और डोनल
याद दिला दें कि एक ओर जहां बाकी कंटेस्टेंट्स घर में पहुंचे तो वहीं ईशान और डोनल, घर नहीं पहुंचे हैं। बल्कि उन्हें असली जंगल के बीबी कैंप में पहुंचाया गया है। दोनों वहां काफी कंफ्यूज नजर आए तो वहीं खूब बातें भी कीं।
घर की 11वीं कंटेस्टेंट बनीं अफसाना खान
'तितलियां' फेम सिंगर अफसाना सिंह ने बिग बॉस में अपने इस ही सुपरहिट गाने को गाते हुए एंट्री मारी। अफसाना ने बताया कि शादी छोड़ कर आई हैं। अफसाना ने सलमान से पूछा कि आप कैसे रह लेते हैं प्यार के बिना, तो सलमान ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनकी उम्र थोड़ी सी बीत गई है। ऑसम मिरर ने अफसाना को बताया कि उनके अंदर बंदर है।
अफसाना के बाद साहिल श्रॉफ और माएशा अय्यर की एंट्री हुई। इस दौरान सलमान ने तीनों से कुछ सवाल- जवाब किए। ऑसम मिरर ने माएशा को पपी (Puppy) बताया, जबकि साहिल को चीता बताया। इसके साथ ही सलमान ने तीनों के बीच सर्वाइवल किट के लिए टास्क करवाया। इस टास्क को साहिल ने जीता।


Next Story