मनोरंजन
पुलिस से बोले एक्टर सलमान खान, मुझे मारना चाहता था लॉरेंस बिश्नोई, पढ़ें पूरी बात
jantaserishta.com
24 July 2024 3:33 PM IST

x
पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया था।
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने घर पर हुई गोलीबारी के मामले में बड़ा दावा किया है। खबर है कि मुंबई पुलिस के सामने सलमान ने कहा कि उन्हें लगता है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने ही उन्हें मारने की कोशिश की थी। 14 अप्रैल को दो बाइक सवारों ने एक्टर के बांद्रा स्थित आवास पर गोलीबारी कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया था।
मुंबई क्राइम ब्रांच ने सलमान खान का बयान दर्ज किया है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, सलमान ने मुंबई पुलिस से कहा कि मुझे लगता है कि लॉरेंस बिश्नोई ने मुझे और मेरे परिवार को मारने के लिए गोलीबारी कराई थी। इससे पहले भी पुलिस सलमान और उनके भाई अरबाज खान के बयान ले चुकी है।
पीटीआई भाषा के अनुसार, मुंबई की एक विशेष अदालत ने सोमवार को कहा कि बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास पर अप्रैल में हुई गोलीबारी के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए छह आरोपियों के खिलाफ प्रथम दृष्टया रिकॉर्ड में पर्याप्त सामग्री हैं। आरोपी हत्या के प्रयास के अलावा अन्य आरोपों का सामना कर रहे हैं।
विशेष न्यायाधीश बी डी शेल्के ने आरोपियों के खिलाफ मुंबई पुलिस द्वारा दाखिल आरोपपत्र पर संज्ञान लिया। अदालत ने कहा कि आरोपपत्र और उसके साथ दाखिल दस्तावेजों से पता चलता है कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) 34 (साझा इरादा) 120 (बी) (आपराधिक साजिश) के साथ-साथ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) और शस्त्र अधिनियम के अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत कार्यवाही करने के लिए रिकॉर्ड पर पर्याप्त सामग्री मौजूद है।
इसके बाद अदालत ने आरोपी विक्की कुमार गुप्ता, सागर कुमार पाल, सोनू कुमार बिश्नोई, अनुज कुमार थापन (मौत हो चुकी है) मोहम्मद रफीक चौधरी और हरपाल सिंह के खिलाफ सुनवाई शुरू कर दी। आरोपी फिलहाल गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत में हैं। थापन ने पुलिस हिरासत में खुदकुशी कर ली थी। इस माह की शुरुआत में पुलिस ने विशेष मकोका अदालत के समक्ष 1,735 पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया था, जिसमें तीन खंडों में विभिन्न जांच दस्तावेज शामिल किए गए थे।
Tagsसलमान खानमुंबई पुलिसगैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोईलॉरेंस बिश्नोईSalman KhanMumbai PoliceGangster Lawrence BishnoiLawrence Bishnoi
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





