मनोरंजन

गांधी आश्रम पहुंचे एक्टर सलमान खान, चरखा चलाते भी दिखे, वीडियो देखिये

jantaserishta.com
29 Nov 2021 5:10 PM IST
गांधी आश्रम पहुंचे एक्टर सलमान खान, चरखा चलाते भी दिखे, वीडियो देखिये
x

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म अंतिम द फाइनल ट्रूथ रिलीज हो चुकी है. फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की गई है और इसे लेकर फैंस के बीच उत्साह देखने को मिल रहा है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी है.

फिल्म में सलमान खान के साथ आयुष शर्मा भी हैं. लीड एक्ट्रेस के रोल में महिमा मकवाना है. सलमान फिल्म की रिलीज के पहले से ही इसके प्रमोशन में व्यस्त हैं. मौजूदा समय में भी वे सलमान खान फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में गुजरात के अहमदाबाद गए हुए हैं.


अहमदाबाद के गांधी आश्रम से सलमान खान की फोटोज सामने आ रही हैं. फोटोज में वे चरखा चलाते भी नजर आ रहे हैं. सलमान की ये बहुत ही रेयर फोटोज सामने आई हैं.
अपने देसी अंदाज के लिए मशहूर सलमान खान बड़े चाव से चरखा चलाते हुए नजर आ रहे हैं. उनके चहरे पर एक मुस्कान नजर आ रही है. सलमान की कई सारी तस्वीरें इस दौरान की सोशल मीडिया पर वायरल है जिसपर फैंस खूब रिएक्ट भी कर रहे हैं.


सलमान खान को इस तस्वीर में बॉडीगार्ड शेरा के साथ देखा जा सकता है. वे चारों तरफ से भीड़ से घिरे हुए हैं और प्रशंसक उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार नजर आ रहे हैं.
कई सारे रियलिटी शोज में तो सलमान खान अपनी फिल्म का प्रमोशन कर ही रहे हैं. साथ ही वे अलग-अलग राज्यों में जाकर भी इस मूवी को प्रमोट करने में लगे हुए हैं. सूत्रों की मानें तो एक्टर अहमदाबाद के बाद हैदराबाद भी जाते हुए नजर आएंगे.
फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दो दिन में करीब 10 करोड़ की कमाई की है. अभी भी फिल्म से अच्छी कमाई की उम्मीद जताई जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story