मनोरंजन

एक्टर सलमान खान ने अपनी मां की बनाई पेंटिंग, शेयर किया ये स्पेशल मैसेज

jantaserishta.com
8 March 2022 7:24 PM IST
एक्टर सलमान खान ने अपनी मां की बनाई पेंटिंग, शेयर किया ये स्पेशल मैसेज
x
पढ़े पूरी खबर

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की कला से सभी वाकिफ हैं. वे सिर्फ एक अच्छे एक्टर और सिंगर ही नहीं बल्कि एक पेंटर भी हैं. उन्होंने इंटरनेशनल वुमन्स डे के मौके पर पेंटिंग के जरिए सभी को विश किया है. सलमान अपनी मां के काफी करीब हैं. उन्होंने मां के लिए पेंटिंग इस खास मौके पर बनाई है. एक्टर ने सोशल मीडिया पर पेंटिंग करते हुए वीडियो भी शेयर किया है. फैंस सलमान की आर्ट से इंप्रेस नजर आ रहे हैं.

सलमान ने मां की बनाई पेंटिंग
सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें वे पेंटिंग करने में पूरी तरह से मशगूल नजर आ रहे हैं. उन्होंने 3 धर्म पर बात की है और शांति का संदेश दिया है. बड़े से कार्डबोर्ड में वे रंग भरते नजर आ रहे हैं. मां संग सलमान की बॉन्डिंग बेहद खास रही है. खाली वक्त में वे मां संग समय बिताना पसंद करते हैं. उनके साथ घूमना पसंद करते हैं. उनके साथ के वीडियोज और फोटोज शेयर करते रहते हैं. उन्होंने कम्प्लीट पेंटिंग वीडियो में तो शेयर नहीं की है मगर उसका लिंक सलमान ने अपनी बायो में अटैच किया है.
वीडियो शेयर करने के साथ सलमान ने कैप्शन में लिखा कि- आप को जो कुछ भी करना है आप करिए मगर आप अपनी मां को कष्ट ना पहुंचाइये. वुमन्स डे की आप सभी को ढेर सारी बधाई. मेरी आर्ट को देखने के लिए आप मेरी बायो पर क्लिक कर सकते हैं. @Agpworld @sgmf2020 #BeingHuman @googleartsculture @ArtiereGallery.


'तुम हीरोइन नहीं लगती हो', जब Madhuri Dixit के लुक्स पर लोगों ने दिए थे ताने, तब मां ने दी थी ये सलाह
ईद में आएगा टाइगर
सलमान खान इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 को लेकर सुर्खियों में हैं. इसकी शूटिंग की बात करें तो दो हफ्ते पहले फिल्म की शूटिंग दिल्ली में चल रही थी. विदेश में भी इसकी शूटिंग की गई है. फिल्म से फैंस को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं. इसमें सलमान के अपोजिट कटरीना कैफ नजर आएंगी. फिल्म को लेकर कुछ समय पहले ही घोषणा की गई है. इसे ईद 2023 को रिलीज किया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story