मनोरंजन
एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती
jantaserishta.com
16 Jan 2025 8:18 AM IST

x
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस करीना कपूर के बांद्रा वेस्ट वाले घर में गुरुवार तड़के करीब 2:30 बजे चोरी की बड़ी घटना हुई। चोरी के दौरान सैफ अली खान पर चाकू से हमला भी किया गया। पुलिस ने बताया कि सैफ अली खान को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। सूत्रों ने बताया कि वह मामूली रूप से घायल हुए हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें पहले चाकू मारा गया है या चोर के साथ हुई झड़प में वह घायल हुए हैं। मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच दोनों ही इस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।
बांद्रा पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। करीना कपूर और उनके बच्चे सुरक्षित हैं। परिवार ने फिलहाल इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस जल्द ही मामले पर डीटेल जानकारी साझा कर सकती है। घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
जिस समय यह वारदात हुई उस समय एक्टर अपनी पत्नी करीना और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर में सो रहे थे। पुलिस के अनुसार, चोर ने घर के अंदर घुसकर सैफ अली खान को चाकू मार दिया। जब घर के सदस्य जाग गए तो चोर मौके से फरार हो गया। पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है।
Tagsएक्टर सैफ अली खानसैफ अली खानसैफ अली खान चाकू हमलाactor saif ali khansaif ali khansaif ali khan knife attack
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





