मनोरंजन
एक्टर सैफ अली खान अटैक केस: पूरे देश की टिकी हुई हैं नजरें, पुलिस ने तोड़ी चुप्पी
jantaserishta.com
28 Jan 2025 6:40 PM IST

x
मुंबई: मुंबई के बांद्रा स्थित गुरु शरण अपार्टमेंट में बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए जानलेवा हमले के संबंध में मुंबई पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिल चुके हैं. इस मामले में आगे की जांच की जा रही है. गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के संपर्क में रहे लोगों से पूछताछ की जा रही है. लेकिन अभी तक किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने नहीं आई है.
डीसीपी दीक्षित गेडाम ने कहा कि बांद्रा थाने में दर्ज क्राइम नंबर 85/25 में सुराग के आधार पर विस्तृत जांच की गई है. आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिल चुके हैं. आरोपी के फिंगरप्रिंट के मिसमैच होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पुलिस को अभी तक फिंगरप्रिंट से संबंधिक कोई रिपोर्ट नहीं मिली है. फिंगरप्रिंट ब्यूरो में जांच के लिए भेजे गए हैं. हम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं. बता दें कि अभी तक फिंगरप्रिंट को लेकर दो तरह की मीडिया रिपोर्ट सामने आई हैं. एक में कहा गया कि फिंगरप्रिंट मैच कर गया है, जबकि दूसरे में मिसमैच की बात सामने आई है.
आरोपी शरीफुल इस्लाम के पिता रुसुल अमीन के सवाल पर डीसीपी ने कहा, ''मैं यह नहीं कह सकता कि आरोपी का पिता क्या कह रहा है. हमारे पास आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं, जो कोर्ट के सामने टिकेंगे. अभी तक आरोपी की आईडी परेड नहीं हुई है. हम उसकी तैयारी कर रहे हैं. चेहरे की पहचान के लिए फेस रिकग्निशन तकनीक का इस्तेमाल कैसे हो सकता है, हम उसे देख रहे हैं.''
डीसीपी ने आगे कहा, ''आरोपी वही है जिसने अपराध किया है, जब भी हम किसी आरोपी को गिरफ्तार करते हैं, तो हम उसके खिलाफ कई सबूत एकत्र करते हैं. प्रशासनिक कारणों से आईओ बदल गया था. हमने भौतिक तकनीकी और मौखिक सबूत एकत्र किए हैं. हमने प्रत्यक्ष गवाहों के साक्ष्य दर्ज किए हैं. आरोपी ने चाकू के बारे में कुछ नहीं कहा है. हमने अपराध में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है.''
एडिशनल सीपी परमजीत सिंह दहिया ने बताया कि सैफ अली खान 16 जनवरी तड़के 2:40 बजे लीलावती अस्पताल पहुंचे थे. हमें इस केस के बारे में अस्पताल ने सूचना दी थी. इसके इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 311, 312, 331(4), 331(6) और 331(7) के तहत दर्ज किया गया है. इस संबंध में सोमवार को वेस्ट बंगाल के नदिया जिले के छपरा में एक महिला से भी पूछताछ की गई है.
महिला की पहचान खुखुमोनी जहांगीर शेख के रूप में हुई है. उसके नाम पर रजिस्टर सिम कार्ड का इस्तेमाल आरोपी ने किया था. पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसका सेलफोन खो गया था. पुलिस उसके दावे की जांच कर रही है. आरोपी उत्तर बंगाल में सिलीगुड़ी के पास बांग्लादेश सीमा से भारत में प्रवेश किया था. इसके बाद ही वो महिला के संपर्क में आया था, जो मुर्शिदाबाद के अंदुलिया की निवासी है.
Tagsमुंबईमुंबई पुलिससैफ अली खानसैफ अली खान अटैक केसMumbaiMumbai PoliceSaif Ali KhanSaif Ali Khan Attack Case
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





