मनोरंजन
अभिनेता ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा ने 15th marriage anniversary पर शेयर की शादी की अनदेखी PHOTOS
Rounak Dey
25 Jan 2021 3:56 PM IST

x
ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी की शादी को 15 साल पूरे हो गए हैं।
ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी की शादी को 15 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मोके पर रिद्धिमा ने पति भरत साहनी को खास अंदाज में मैरिज एनिवर्सरी की बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी शादी की कुछ अनसीन फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह पति भरत के साथ नजर आ रही हैं।
फोटो में भरत और रिद्धिमा दूल्हा-दुल्हन के लुक में दिख रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते रिद्धिमा ने कैप्शन में लिखा, ''15 साल, 180 महीने, 780 सप्ताह, 5475 दिन, 131400 घंटे और 7884000 मिनट्स। हैप्पी एनिवर्सरी भरत।'' रिद्धिमा के इस पोस्ट पर सोनी राजदान, नीलम कोठारी, सोफी चौधरी और अमृता अरोड़ा कमेंट कर उन्हें एनिवर्सरी की बधाई दे रहे हैं।
वहीं, भरत साहनी ने भी इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी रिद्धिमा कपूर के साथ अपनी एक रोमांटिक फोटो शेयर की है। भरत साहनी ने कैप्शन में लिखा, ''वे कहते हैं यदि आप पहली बार में सफल नहीं होते हैं तो फिर आप अपनी पत्नी के बताए हुए तरीके से कोशिश करें। हैप्पी एनिवर्सरी रिद्धिमा। तुमने जो हमारे लिए किया है उसके लिए धन्यवाद।''
बताते चलें कि रिद्धिमा और भरत की मुलाकात लंदन में पढ़ाई के दौरान हुई थी। चार साल तक साथ रहने के बाद दोनों ने साल 2006 में शादी कर ली थी। उनकी एक बेटी है जिनका जन्म साल 2001 में हुआ था। दोनों ने उनका नाम समारा रखा है।
Next Story





