मनोरंजन

20 साल बाद पर्दे पर वापसी से खुश हैं अभिनेता रवि बहल

jantaserishta.com
29 Jun 2023 3:54 PM IST
20 साल बाद पर्दे पर वापसी से खुश हैं अभिनेता रवि बहल
x

फाइल फोटो

मुंबई: वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर' में 20 साल से अधिक समय बाद अभिनेता के रूप में वापसी करने वाले रवि बहल ने कहा, कि ऐसा लग रहा है जैसे वह घर वापस आ गए हैं। रवि बहल ने लंबे समय के बाद वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर' से पर्दे पर वापसी की। सीरीज के दूसरे सीज़न के लिए आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक्‍टर ने वापसी को लेकर अपने अनुभव साझा किए।
अपने करियर ग्राफ के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, कि मैं नहीं मानता कि मेरा करियर ऊपर-नीचे हुआ है। मुझे लगता है कि हर कोई इससे गुजरता है। मैंने 'नरसिम्हा', 'अग्निसाक्षी' और 'गुलाम-ए-मुस्तफा' की। मैंने 15 साल तक बूगी वूगी किया।
जब 'बूगी वूगी' ख़त्म हुुआ तो, मैंने सोचा कि अब मैं कुछ नहीं करना चाहता। मैंने एक लंबा ब्रेक लिया। फिर लॉकडाउन के दौरान मुझे लगा कि अब मुझे कुछ करना चाहिए, तभी मैंने अपने पहले प्यार अभिनय की ओर लौटने का फैसला किया। एक्‍टर ने कहा, मैंने अपना लुक बदल लिया था, और हमारे निर्देशक संदीप ने मुझे इस भूमिका के लिए पसंद किया। उन्होंने आगे कहा, कि जाहिर तौर पर मैं 20 साल से अधिक समय के बाद एक अभिनेता के रूप में वापस आया हूं, इसलिए मैं थोड़ा घबराया हुआ था। लेकिन फिर मेरे परिवार वालों ने मुझसे कहा कि तुम एक्टिंग कभी नहीं भूल सकते। तो चिंता मत करो। मेरे एक दोस्त ने मुझे सेट पर वापस लौटने का आत्मविश्वास दिया।
एक्‍टर ने कहा, जब मैं श्रीलंका में पहले दिन शो के सेट पर गया तो थोड़ा घबराया हुआ था। लेकिन फिर अनिल कपूर ने मुझे बहुत सहज बना दिया। एक घंटे बाद ही मुझे लगा कि मैं घर वापस आ गया हूं। उन्‍होंने आगे कहा, कि ''वेब सीरीज में काम करके मुझे बहुत मजा आया और मैं अब ऐसा करना जारी रखना चाहता हूं।''
एक्‍टर रवि बहल ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1980 में फिल्म 'मोर्चा' से की थी, और 1997 में रिलीज हुई 'गुलाम-ए-मुस्तफा' एक अभिनेता के रूप में उनकी आखिरी फिल्म थी। इसके बाद वह शो बूगी वूगी में नजर आए थे। 'द नाइट मैनेजर' शो में रवि ने जयवीर की भूमिका निभाई हैंं, जो शो में अनिल कपूर के सहयोगी है। शो का दूसरा सीज़न 30 जून को डिज्नी प्‍लस हॉटस्टार पर आ रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story