मनोरंजन

एक्टर रणवीर सिंह ने तस्वीरें शेयर कर खुद को बताया 'ब्राउन मुंडा'...सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा PHOTO

Subhi
19 March 2021 3:45 AM GMT
एक्टर रणवीर सिंह ने तस्वीरें शेयर कर खुद को बताया ब्राउन मुंडा...सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा PHOTO
x
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर शेयर करते रहते हैं।

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनका हर बार की तरह रंगीला अंदाज देखने को मिल रहा है।

इस फोटो में अभिनेता रणवीर सिंह व्हाइट कलर की टी शर्ट के साथ ब्लैक टैप और ब्लैक गॉगल्स लगाए नजर आ रहे हैं। फोटो में शेयर कर अभिनेता रणवीर सिंह ने कैप्शन लिखा, 'ब्राउन मुंडे।' इस फोटो में उनके फेस एक्सप्रेसन और बॉडी उनके फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। इस फोटो को इंस्टाग्राम पर अब तक (खबर लिखे जाने तक) 7 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। फोटो पर बॉलीवुड के कई कलाकार कमेंट कर उनके इस लुक की तारीफ कर रहे हैं। रणवीर सिंह के इस फोटो की तारीफ करते हुए टाइगर श्रॉफ ने लिखा, 'बीस्टिन।' अभिनेता निकितिन धीर ने लिखा, 'कड़क!' साथ ही और भी कई कलाकार हैं जो एक्टर के इस लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
आपको बता दें कि 'ब्राउन मुंडे' एक पंजाबी सॉन्ग है, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ हैं। इस सॉन्ग ने बॉलीवुड के तमाम एक्टर को अपना फैंस बना लिया है। इस सॉन्ग को एपी ढिल्लन, गुरिंदर गिल और शिन्दा काहलों द्वारा गाया गया है।
हाल ही में उन्होंने अपने पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो में दीपिका ग्रे कलर के ओवर कोट के साथ ब्लैक कैप लगाए नजर आ रही हैं। तो वहीं रणवीर ग्रीन कलर की हाई नेक और ग्रे कलर की कैप के साथ डार्क गॉगल लगाए दिख रहे हैं। दीपिका और रणवीर की इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर काफी पसंद किया था।

वहीं अगर उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो दोनों जल्द ही फिल्म '83' में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म विश्वकप विजेता पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव की बायोपिक है, जिसमें रणवीर सिंह लीड कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। तो वहीं दीपिका उनकी पत्नी के किरदार में दिखाई देंगी। इसके अलावा दीपिका शाहरुख खान के साथ पठान में अहम रोल प्ले कर रही हैं। रणवीर सिंह रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी रही 'सर्कस' में नजर आएंगे।


Next Story