मनोरंजन

एक्टर रणवीर सिंह ने शेयर की जबरदस्त सेल्फी, नहीं पहना था कपड़ा

jantaserishta.com
16 Oct 2021 1:32 PM IST
एक्टर रणवीर सिंह ने शेयर की जबरदस्त सेल्फी, नहीं पहना था कपड़ा
x

नई दिल्ली: रणवीर सिंह अपना टेलीविजन डेब्यू करने के लिए तैयार हैं. आज रात से उनका क्विज शो 'द बिग पिक्चर' शुरू हो रहा है. रणवीर इस शो के होस्ट हैं. ऐसे में उन्होंने अपनी एक नई सेल्फी शेयर की है, जिसने फैंस के होश उड़ा दिए हैं. सेल्फी में रणवीर सिंह शर्टलेस नजर आ रहे हैं. साथ ही वह पसीने से भीगे हुए हैं.

तस्वीर को शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने अपने गेम शो के अंदाज में कैप्शन लिखा है. उन्होंने चार ऑप्शन देते हुए फैंस से पूछा कि उन्हें क्या लगता है रणवीर सिंह को पसीना क्यों आ रहा है. रणवीर ने कैप्शन में लिखा, ''रणवीर के पसीने क्यों छूट रहे हैं? (ए) वो अभी अभी स्टीम रूम से निकले हैं. (बी) उनका आज रात टेलीविजन डेब्यू है. (सी) उनकी जिस्मानी गर्मी ज्यादा है. (डी) वो हॉट योग का प्रयास कर रहे हैं.''
रणवीर के इस पोस्ट को फैंस को पसंद कर ही रहे हैं, साथ ही सेलेब्स भी उनके मजे लेने में लगे हैं. एक्टर आर माधवन ने रणवीर सिंह की फोटो पर कमेंट किया, 'लेह, ''पोस्ट शावर सेल्फी'' का खिताब मुझसे कितनी बार छीनेगा भाई??' मनीष पॉल ने कमेंट किया, 'मैं नहीं खेल रहा.' सिद्धांत कपूर ने कमेंट किया, 'या फिर ऑप्शन ई, माइकल जैक्सन की तरह पूरी रात डांस किया है.'
रणवीर सिंह अपने शो 'द बिग पिक्चर' को लेकर बेहद उत्साहित हैं. उनके शो के कई प्रोमो भी सामने आ चुके हैं. शो के लॉन्च पर एक्टर ने बताया था कि पत्नी दीपिका पादुकोण ने उन्हें अपने टीवी डेब्यू के लिए सलाह भी दी है. रणवीर के फिल्मी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो उनकी फिल्म 83, लंबे इंतजार के बाद इस साल क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story