मनोरंजन

एक्टर रणवीर शौरी ने गाना गाते हुए कहा-रिहाना तो बहाना है, किसानों के कंधे से बंदूक चलाना है...

Gulabi
5 Feb 2021 10:38 AM GMT
एक्टर रणवीर शौरी ने गाना गाते हुए कहा-रिहाना तो बहाना है, किसानों के कंधे से बंदूक चलाना है...
x
ग्रेटा तो अनपढ़ है, मोदी को शर्मिंदा करके पप्पू को पीएम बनाना है।'

किसान आंदोलन को लेकर अमेरिकी पॉप सिंगर रिहाना और पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करने वालीं ग्रेटा थनबर्ग की टिप्पणी पर एक्टर रणवीर शौरी ने गाने से जवाब दिया है। अरुण शौरी ने गाते हुए वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके हाथों में गिटार है और वह उसे बजाते हुए गुनगुना रहे हैं। इस गाने के बोल हैं, 'रिहाना तो बहाना, किसानों के कंधे से बंदूक चलाना है। ग्रेटा तो अनपढ़ है, मोदी को शर्मिंदा करके पप्पू को पीएम बनाना है।' रणवीर शौरी की ओर से गुरुवार को शेयर किए गए इस वीडियो को लोगों ने काफी पसंद किया है। इस वीडियो को अब तक 4.7 हजार से ज्यादा लोग रीट्वीट कर चुके हैं।


वायरल वीडियो को उन्होंने एक बार शेयर करते हुए लिखा है, 'वाह! मेरा यह गाना वायरल हो गया है। मुझे लगता है कि इसके अच्छा होने की बजाय स्पष्ट संदेश देने की वजह से ऐसा हुआ है।' वीडियो के कैप्शन में रणवीर शौरी ने #IndiaTogether लिखा है। दो बार नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित हो चुकीं और 2019 में टाइम मैगजीन की ओर से पर्सन ऑफ द ईयर अवॉर्ड हासिल करने वालीं ग्रेटा को रणवीर शौरी ने अनपढ़ कराल दिया है। कुछ ऐसी ही टिप्पणी एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी ग्रेटा को लेकर की थी। यही नहीं रिहाना के ट्वीट पर कंगना ने रिएक्शन देते हुए उन्हें मूर्ख करार दिया था।


इसके बाद भी कंगना रनौत ने लगातार कई ट्वीट कर रिहाना के न्यूड शो की तस्वीरें शेयर की थीं। इसके साथ ही अपनी तस्वीरें भी शेयर की थीं, जिनमें वह पारंपरिक ड्रेस में नजर आ रही थीं। इन तस्वीरों के साथ ही कंगना ने लिखा था कि लेफ्ट वालों के मॉडल कुछ ऐसा होते हैं। इसके अलावा कंगना रनौत ने लिखा था, संघी नारी सबपे भारी...।


अब रणवीर शौरी ने भी ग्रेटा को लेकर कुछ ऐसी ही राय जाहिर की है। उनके वीडियो को अब तक 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। बता दें कि रिहाना, ग्रेटा और मिया खलीफा जैसी विदेशी हस्तियों के ट्वीट के बाद विदेश मंत्रालय ने बिना किसी का नाम लिए आंतरिक मामलों से दूर रहने की नसीहत दी थी। इसके बाद फिल्म और क्रिकेट जगत की तमाम हस्तियों ने भारत की एकता वाले ट्वीट किए थे।



Next Story