मनोरंजन

कोरोना की चपेट में आए अभिनेता रणधीर कपूर, कोकिला बेन अस्पताल में किया गया भर्ती

Gulabi
29 April 2021 11:55 AM GMT
कोरोना की चपेट में आए अभिनेता रणधीर कपूर, कोकिला बेन अस्पताल में किया गया भर्ती
x
अभिनेता रणधीर कपूर कोरोना संक्रमित

बॉलीवुड अभिनेता रणधीर कपूर कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। उन्हें मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 74 साल के अभिनेता की हेल्थ की स्थिति के बारे में जल्द ही बयान जारी किया जाएगा।

रिपोर्ट के मुताबिक अस्पताल के अधिकारियों में डॉ. संतोष शेट्टी ने बताया कि, "अभिनेता रणधीर कपूर कल रात कोविड-19 उपचार के लिए कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती कराए गए थे। उनकी स्थिति स्थिर है।" अधिक जानकारी और 74 साल के अभिनेता की मेडिकल बुलेटिन का इंतजार है।
Next Story