
x
Mumbai मुंबई। मनोरंजन जगत से एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, जाने-माने अभिनेता राकेश पांडे ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्होंने 77 की उम्र में आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि कार्डिएक अरेस्ट उनके निधन का कारण बना है।
राकेश लंबे समय से फिल्मों और टीवी की दुनिया में सक्रिय थे। अपने कई दिलचस्प किरदारों से उन्हाेंने दर्शकों के बीच अपनी एक खास पहचान बनाई थी। दिग्गज अभिनेता का 21 मार्च को सुबह करीब 9 बजे कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया। उन्हें मुंबई के जुहू में अरोध्यनिधि अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां ICU में उनका इलाज चल रहा था।
राकेश 77 साल के थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी, बेटी जसमीत और एक पोती हैं। उनका अंतिम संस्कार 22 मार्च को शास्त्री नदर श्मशान घाट पर संपन्न हुआ। राकेश पांडे का जन्म 9 अप्रैल, 1940 में हिमाचल प्रदेश में हुआ था।
राकेश का भारतीय सिनेमा में सफर साल 1969 में बासु चटर्जी की कालजयी फिल्म 'सारा आकाश' से शुरू हुआ। इस फिल्म के जरिए वह न केवल एक उभरते हुए एक्टर के रूप में स्थापित हुए बल्कि उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार भी दिलाया. उन्होंने पुणे के भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान (FTII) से प्रशिक्षण प्राप्त किया और बाद में भारतेन्दु नाट्य अकादमी से जुड़े। फिल्मों में आने से पहले वह थिएटर से गहराई से जुड़े थे।
Next Story





