मनोरंजन

अभिनेता राघव लॉरेंस ने अपने घर को बनाया स्कूल, बच्चों को देंगे निशुल्क शिक्षा

jantaserishta.com
12 Sept 2025 1:12 PM IST
अभिनेता राघव लॉरेंस ने अपने घर को बनाया स्कूल, बच्चों को देंगे निशुल्क शिक्षा
x
चेन्नई: फिल्म अभिनेता और निर्माता राघव लॉरेंस फिल्मों के साथ ही अपनी समाजसेवा के लिए भी जाने जाते हैं। वह अपने 'मातृम्' आंदोलन के जरिए गरीबों और वंचितों की मदद करते रहे हैं। अब वह अपने पहले घर को एक स्कूल में बदल रहे हैं। इसमें गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जाएगी।
अभिनेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह जानकारी दी। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "मुझे आप सभी को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरी फिल्म ‘कंचना 4’ आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है और इसकी शूटिंग लगभग आधी हो गई है। इसके लिए मिली एडवांस राशि से मैं अपने दिल के करीब एक नई सामाजिक पहल शुरू कर रहा हूं। इस बार मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मैं अपने पहले घर को बच्चों के लिए एक निशुल्क शिक्षा स्कूल में बदलने जा रहा हूं।"
राघव लॉरेंस ने आगे लिखा, "यह मेरा पहला घर था जो मैंने डांस मास्टर के रूप में अपनी मेहनत से की गई बचत से खरीदा था। बाद में मैंने इसे अनाथालय के बच्चों के घर में बदल दिया और मैं और मेरा परिवार किराए के घर में रहने लगे। आज मेरे बच्चे बड़े हो गए हैं और काम कर रहे हैं और मुझे इस घर को एक बार फिर एक नेक काम के लिए समर्पित करने पर गर्व है।"
राघव ने लिखा, "मुझे और भी अधिक खुशी और गर्व इस बात पर हो रहा है कि मैं स्कूल में जिस पहले शिक्षक की नियुक्ति कर रहा हूं, वह मेरे घर में पले-बढ़े बच्चों में से एक है। वह बड़ा हो गया है और समाज के लिए कुछ करने के लिए तैयार है। मैं इस नई पहल के लिए आप सभी का आशीर्वाद चाहता हूं और मुझे उम्मीद है कि आप हमेशा की तरह मेरा समर्थन करते रहेंगे।"
इससे पहले गुरुवार को राघव लॉरेंस ने एक बुजुर्ग दंपति को एक लाख रुपये की राशि दान करने की पेशकश की थी, जो ट्रेनों में मिठाई बेचकर अपना गुजारा करते थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ करने लगे और दूसरे लोग भी उस दंपत्ति की मदद के लिए आगे आए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story