मनोरंजन
एक्टर प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित, लीलावती अस्पताल में भर्ती
jantaserishta.com
3 Jan 2022 5:49 PM IST

x
बॉलीवुड एक्टर प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी को कोरोना। मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती।
बॉलीवुड में फूटा कोरोना बम
बॉलीवुड में एक के बाद एक सेलेब्स कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। जिसे देखकर लग रहा है कि जैसे बॉलीवुड में कोरोना बम फूटा है। अभी हाल ही में अर्जुन कपूर समेत उनकी फैमिली में कई लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अब खबर है कि डायरेक्टर, प्रोड्यूसर एकता कपूर को भी कोरोना हो गया है। उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी है।
पोस्ट लिखकर दी जानकारी
एकता कपूर ने लिखा- सभी सावधानियां बरतने के बाद भी मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं ठीक हूं और उन सभी लोगों से कोरोना टेस्ट कराने की अपील करती हूं जो बीते कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं।
नकुल मेहता के 11 महीने के बेटे को हुआ कोरोना
आज सुबह ही जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया रुंचाल के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर आई है। इतना ही नहीं एक्टर नकुल मेहता के 11 महीने के बेटे की कोविड रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।बॉलीवुड में पिछले कुछ दिनों में सीमा खान, करीना कपूर खान, अर्जुन कपूर, रिया कपूर, नोरा फतेही, मृणाल ठाकुर कोरोना के शिकार हो चुके हैं।
महाराष्ट्र में कोरोना केस में बड़ा उछाल
मुंबई में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे की बात करें तो रविवार को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 8036 केस दर्ज किए गए।मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में कोरोना के केस तमाम पाबंदियों के बीच बढ़ रहे हैं। देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को कोरोना की पॉजिटिविटी दर बढ़कर 4.59% पर पहुंच गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





